24-Jun-2025

प्रथम घरेलू आय सर्वेक्षण

भारतीय अर्थव्यवस्था

चर्चा में क्यों? 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) वर्ष 2026 में भारत का पहला घरेलू आय सर्वेक्षण आयोजित करेगा। इस पहल को सहयोग देने हेतु एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह (TEG) गठित किया जाएगा, जो आकलन विधियों और अन्य प्रमुख पहलुओं पर मंत्रालय को परामर्श देगा।  

प्रथम घरेलू आय सर्वेक्षण के बारे में 

  • उद्देश्य: 
    • भारत में घरेलू आय के वितरण से संबंधित सटीक एवं विश्वसनीय आँकड़े एकत्र करना।
  • संबंधित संगठन:
    • क्रियान्वयन: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
    • सर्वेक्षण संचालन: राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS)
    • मार्गदर्शन: डॉ. सुरजीत एस. भल्ला की अध्यक्षता में तकनीकी विशेषज्ञ समूह (TEG)
  • पृष्ठभूमि:
    • 1950: NSS द्वारा बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण प्रारंभ।
    • 1955–1970: NSS के 9वें, 14वें, 19वें और 24वें चक्र में आय संबंधी आँकड़े एकत्र किये गए, परंतु कम रिपोर्टिंग की समस्या रही।
    • 1983–84: घरेलू आय पर पायलट सर्वेक्षण किया गया, परंतु इसे बड़े पैमाने पर लागू नहीं किया जा सका। 
  • वर्ष 2026 सर्वेक्षण की विशेषताएँ 
    • भारत का पहला समर्पित राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण। 
    • वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाया जाएगा। 
    • परिकल्पना स्पष्टता, नमूना डिज़ाइन एवं आकलन पद्धति पर विशेष ज़ोर। 
    • डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर सटीकता सुनिश्चित की जाएगी और प्रौद्योगिकी का वेतन व आय पर प्रभाव आंका जाएगा। 
    • यह सर्वेक्षण MoSPI द्वारा असंगठित क्षेत्र, सेवाएँ, निजी निवेश तथा पर्यटन से संबंधित नवीनतम सांख्यिकीय प्रयासों पर आधारित होगा।

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. भारत में वर्ष 2026 में प्रस्तावित पहले घरेलू आय सर्वेक्षण का संचालन कौन कर रहा है?

(1) भारतीय रिज़र्व बैंक  
(2) श्रम और रोज़गार मंत्रालय 
(2) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय  
(4) नीति आयोग 

उत्तर: (3) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय