23-Jun-2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
विविध
चर्चा में क्यों?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के बारे में
- यह 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस था, जो प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता विस्तारित करना है।
- यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाया गया।
- भारत में 1 लाख से अधिक स्थानों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) सत्रों में भाग लिया गया।
- 2025 की थीम: "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग"
- यह आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
- प्रमुख आयोजनों में योग महोत्सव, योग संगम, योग बंधन और योग महाकुंभ शामिल हैं।
- विशाखापत्तनम ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ एक ही स्थान पर सबसे बड़े योग समारोह का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
- वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित।
- पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को 177 देशों द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था।
- यह तिथि ग्रीष्म संक्रांति, जो उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, को चिह्नित करती है।
योग दिवस लोगो
- शरीर, मन और प्रकृति के सामंजस्य का प्रतीक है।
- रंग पाँच तत्त्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं: पृथ्वी (भूरा), प्रकृति (हरा), जल (नीला), अग्नि (पीला), ऊर्जा (सूर्य)।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय क्या था? उत्तर: (4) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग |