CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 23-Oct-2024

ई-श्रम वन-स्टॉप सॉल्यूशन पोर्टल लॉन्च किया गया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

 चर्चा में क्यों? 

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने “ई-श्रम–वन स्टॉप सॉल्यूशन” पोर्टल या ई-श्रम 2.0 लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करने के लिये अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक केंद्रीय योजनाओं को एकीकृत करना है। इस वन-स्टॉप समाधान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिले और सरकारी योजनाओं तक उनकी आसान पहुँच हो, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिले और अनौपचारिक कार्यबल को सहायता मिले। 

ई-श्रम के बारे में-वन स्टॉप सॉल्यूशन 

  • लॉन्च: श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा 
  • यह असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस है । 
  • पोर्टल पर पंजीकरण पूर्णतः आधार सत्यापित एवं आधार से जुड़ा हुआ है। 
  • कोई भी असंगठित श्रमिक स्व-घोषणा के आधार पर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकता है। 
  • यह असंगठित कामगार को स्व-घोषणा के आधार पर पोर्टल पर पंजीकरण करने में सक्षम बनाता है, जिसमें 30 प्रमुख क्षेत्रों में 400 व्यवसाय शामिल हैं। 
  • यह ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक निर्बाध पहुँच प्रदान करेगा। 
  • उद्देश्य: असंगठित श्रमिकों के लिये पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुँच को सुगम बनाना। 
  • प्रमुख एकीकृत कल्याणकारी योजनाएँ 
    • एक राष्ट्र एक राशन कार्ड 
    • राष्ट्रीय कैरियर सेवा 
    • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम 
    • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 
    • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन