26-Aug-2025
सर बानी यस द्वीप
भूगोल
चर्चा में क्यों?
अबू धाबी के सर बनी यस द्वीप पर 1,400 वर्ष पुराना ईसाई क्रॉस खोजा गया है, जो कि इराक और कुवैत में ऐतिहासिक चर्च ऑफ द ईस्ट से जुड़ी हुई कलाकृतियों के समान है, यह खोज खाड़ी क्षेत्र में विद्यमान सांस्कृतिक सहअस्तित्व की ओर संकेत करती है।
- यह अबू धाबी के अल धफरा क्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप है, जिसे वर्ष 1971 में नेचुरल रिज़र्व घोषित किया गया था, वर्तमान में इसे अरबियन वाइल्डलाइफ पार्क के रूप में जाना जाता है।
- इसका आरंभिक उल्लेख वर्ष 1590 के गैस्पारो बाल्बी के वृतातों में मिलता है, जिनमें इसे मोती व्यापार का का एक प्रमुख स्थल बताया गया है, यहाँ व्यापार 20वीं सदी के आरंभिक दशकों तक सक्रिय था।