25-Aug-2025

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त

विविध

चर्चा में क्यों?

UNHCR ने श्रीलंका में वापस लौटने वाले शरणार्थियों को गिरफ्तार किये जाने के कारण भारत से श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों की स्वैच्छिक वापसी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

मुख्य बिंदु

  • परिचय :
    • स्थापना : वर्ष 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित।
    • मुख्यालय : जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड), 137 देशों में क्रियाशील।
    • अधिदेश : सुरक्षा, सहायता और स्थायी समाधान (शरण, संप्रत्यावर्तन/स्वदेश वापसी, एकीकरण, पुनर्वास)।
  • विधिक ढाँचा (1951 शरणार्थी सम्मेलन और 1967 प्रोटोकॉल) :
    • इसमें शरणार्थी की प्रास्थिति को परिभाषित किया गया है।
    • नॉन-रिफाउलमेंट (खतरे में वापसी नहीं) का प्रवर्तन।
    • आवासन, शिक्षा, कार्य, विधिक सुरक्षा संबंधी अधिकारों का प्रावधान।
    • युद्ध अपराधों/गंभीर अपराधों के दोषियों को इससे बाहर रखा गया है।
  • भारत की स्थिति :
    • वर्ष 1951 सम्मेलन या वर्ष 1967 प्रोटोकॉल का हस्ताक्षरकर्त्ता नहीं।
    • शरणार्थियों का प्रबंधन सामान्य आव्रजन कानूनों के अंतर्गत किया जाता है।
    • प्रमुख शरणार्थी समूहों का शरणस्थल : श्रीलंकाई तमिल, तिब्बती, अफगान, रोहिंग्या।
    • मानवतावादी आधार पर UNHCR के साथ कार्य करता है।