02-Jun-2025

नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास 2025

सामान्य ज्ञान

चर्चा में क्यों? 

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2025 का 17वाँ संस्करण मंगोलिया के उलानबटार में शुरू हुआ। 

नोमैडिक एलीफेंट 2025 अभ्यास के बारे में 

  • यह द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य सैन्य सहयोग, सामरिक अंतर-संचालन और परिचालन समन्वय को मज़बूत करना है। 
  • पिछला संस्करण जुलाई 2024 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था। वर्तमान भारतीय दल में 45 कर्मी शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स के लोग शामिल हैं, जो अपनी उच्च ऊँचाई वाली युद्ध विशेषज्ञता के लिये जाने जाते हैं। 
  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं के लिये प्रासंगिक क्षेत्रों में व्यावसायिक आदान-प्रदान, युद्ध प्रशिक्षण और संयुक्त परिचालन तत्परता को बढ़ावा देता है।