29-Apr-2025

हिंदू कुश ICIMOD 2025 रिपोर्ट

विविध

चर्चा में क्यों? 

अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें हिंदू कुश हिमालय (HKH) में 23 वर्षों में सबसे कम हिमपात को दर्शाया गया है, जो पूरे दक्षिण एशिया में नदियों के प्रवाह के लिये खतरा बन गया है। 

हिंदू कुश हिमालय क्या है? 

  • लगभग: 3500 किलोमीटर तक विस्तृत और आठ देशों: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, नेपाल, म्याँमार और पाकिस्तान में विस्तृत, HKH आर्कटिक और अंटार्कटिका के बाहर बर्फ और हिम के सबसे बड़े भंडारों में से एक है। 
  • विश्व के 36 वैश्विकजैव विविधता हॉटस्पॉट में से 4  इसी क्षेत्र में हैं। 
    • हिमालय, इंडो-बर्मा, दक्षिण-पश्चिम चीन के पर्वत और मध्य एशिया के पर्वत 
  • वाॅटर टाॅवर ऑफ एशिया:इसे 'वाॅटर टाॅवर ऑफ एशिया' कहा जाता है। HKH से एशियाई महाद्वीप में हर दिशा में कम से कम 12 नदियाँ विस्तृत हैं: 
    • सिंधु , गंगा और ब्रह्मपुत्रअरब सागरऔरबंगाल की खाड़ीकी ओर 
    • सीर दरिया और अमु दरिया से अब मृत अरल सागर की ओर 
    • तारिम से तकलामाकन की ओर 
    • बोहाई की खाड़ी की ओर बहती पीली नदी 
    • यांग्त्ज़ी नदी पूर्वी चीन सागर की ओर 
    • दक्षिण चीन सागर की ओर मेकांग 
    • अंडमान सागर की ओर चिंडविन, सालवीन और इरावदी 

अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD)

  • 1983 में एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया।
  • हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र को हरित, समावेशी और जलवायु-संवेदनशील बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • पर्वतीय क्षेत्र में सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करता है।
  • अनुसंधान और सहयोग के माध्यम से हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का लक्ष्य रखता है।