पाएँ 50% की छूट, ऑफर CUET के सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ पर वैध | छूट का लाभ उठाने के लिये 📞 8750187501 पर अभी कॉल करें।




 05-Jun-2025

विश्व पर्यावरण दिवस 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। 

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के बारे में 

  • विश्व पर्यावरण दिवस 2025, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के नेतृत्व में 5 जून को मनाया गया। 
  • कोरिया गणराज्य इस वर्ष के समारोह का वैश्विक मेज़बान था। 
  • विषय है "प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना"। 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) 

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर पर्यावरणीय मुद्दों और स्थिरता पर वैश्विक प्राधिकरण है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के बाद बढ़ते वैश्विक प्रदूषण से निपटने के लिये की गई थी। 
  • UNEP पर्यावरण एजेंडा निर्धारित करने तथा वैश्विक एवं क्षेत्रीय नीति कार्यान्वयन में सहायता करने के लिये कार्य करता है। 
  • इसका मुख्यालय नैरोबी में है और इसका नेतृत्व एक कार्यकारी निदेशक द्वारा किया जाता है। 

MCQ के माध्यम से तैयारी

प्र. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का वैश्विक मेज़बान कौन है? 


(1) भारत
(2) केन्या
(3) कोरिया गणराज्य
(4) ब्राज़ील  


उत्तर: (3) कोरिया गणराज्य