03-Oct-2024
मौद्रिक नीति समिति (MPC)
भारतीय अर्थव्यवस्था
चर्चा में क्यों?
केंद्र सरकार ने RBI की मौद्रिक नीति समिति के RBI दर निर्धारण पैनल में 3 नए बाह्य सदस्यों की नियुक्ति की है । राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार MPC के नए बाह्य सदस्य हैं। उन्हें 4 वर्ष की अवधि के लिये नियुक्त किया गया है।
MPC के बारे में
- संशोधित RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत केंद्र सरकार को छह सदस्यीय MPC गठित करने का अधिकार है।
- MPC में छह सदस्य होंगे- RBI गवर्नर (अध्यक्ष), मौद्रिक नीति के प्रभारी RBI डिप्टी गवर्नर, RBI बोर्ड द्वारा नामित एक अधिकारी तथा शेष तीन सदस्य भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- बाह्य सदस्य चार वर्ष की अवधि के लिये पद पर रहते हैं।
- MPC बहुमत के आधार पर निर्णय लेती है। बराबर मत मिलने की स्थिति में RBI गवर्नर के पास दूसरा या निर्णायक मत होगा।
- MPC का निर्णय RBI पर बाध्यकारी होगा।