11-Jul-2025
खसरा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चर्चा में क्यों?
अमेरिका में खसरे के मामलों की संख्या 30 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है, जिसका मुख्य कारण टेक्सास जैसे कुछ राज्यों में टीकाकरण दर का कम होना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि अमेरिका की खसरा-उन्मूलन स्थिति को खतरे में डाल सकती है।
खसरा क्या है?
- खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो मॉर्बिलीवायरस (RNA वायरस) के कारण होता है।
- यह श्वसन तंत्र के माध्यम से फैलता है और केवल मनुष्यों को प्रभावित करता है।
संक्रमण
- बिना टीका लगवाए 90% से अधिक निकट संपर्क वाले व्यक्ति संक्रमित हो सकते हैं।
- यह खाँसी, छींक और निकट संपर्क से फैलता है।
लक्षण और जटिलताएँ
- सामान्य लक्षण: तेज़ बुखार, चकत्ते, खाँसी, लाल आँखें और बहती नाक।
- गंभीर जटिलताएँ: निमोनिया, मस्तिष्क में सूजन तथा मृत्यु तक हो सकती है।
रोकथाम
- दो खुराक वाले टीके से पूरी तरह रोकथाम संभव है।
- व्यापक टीकाकरण और बच्चों का नियमित टीकाकरण अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
उपचार
- कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है।
- सहायक उपचार में अच्छा पोषण, तरल पदार्थ और निर्जलीकरण की रोकथाम शामिल है।
भारत में स्थिति:
- वर्ष 2017 से 2021 तक खसरे के मामलों में 62% की गिरावट गिरावट दर्ज की गई (10.4 से 4 मामले/मिलियन)।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: खसरा किस प्रकार के वायरस के कारण होता है? (1) DNA वायरस |