08-May-2025
संक्षिप्त समाचार
संक्षिप्त समाचार
INS शारदा
- मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास में भाग लेने के लिये INS शारदा मालदीव के माफिलाफुशी में पहुँच गया है।
- मालदीव, हिंद महासागर में स्थित एक उष्णकटिबंधीय राष्ट्र है, जो 26 प्रवाल द्वीपों से बना है तथा इसका भूदृश्य पूरी तरह प्रवाल भित्तियों से निर्मित है।
- यह विश्व की सातवीं सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली का घर है, जो वैश्विक प्रवाल भित्ति क्षेत्र का लगभग 3.14% है।
ऑपरेशन अभ्यास
- भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के उत्तर में, बेंगलुरु में गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देशों के तहत कर्नाटक राज्य अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के नेतृत्व में एक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल, ऑपरेशन अभ्यास का आयोजन किया गया।
- हलासुरू में आयोजित इस अभ्यास में अग्निशमन, बचाव और ऊंची इमारतों से लोगों को निकालने जैसी गतिविधियों के साथ आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- इसका उद्देश्य पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय अलर्ट बढ़ाए जाने के बीच जन जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न सेवाओं के बीच समन्वय का परीक्षण करना था।
आदिशक्ति अभियान
- समाज सुधारक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने 10.50 करोड़ रुपये के बजट के साथ महिला सशक्तीकरण पहल, आदिशक्ति अभियान शुरू किया है।
- इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण, बाल विवाह और लिंग आधारित हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान करना तथा स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
- यह कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा तथा सामुदायिक पहुँच और जागरूकता के लिये विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन करेगा।