CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 07-May-2025

चर्चित हस्तियाँ

विविध

व्यक्तित्व 

चर्चा में क्यों? 

विवरण 

सलेम बिन ब्राइक 

 

(फोटो साभार: नेशनल हेराल्ड) 

सलेम सालेह बिन ब्रिक को यमन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 

सलेम सालेह बिन ब्रिक ने उप वित्त मंत्री और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्यकाल के बाद वर्ष 2019 से यमन के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है। 

वी. नारायणन 

 

(फोटो साभार: द हिंदू) 

वी नारायणन ने बयान दिया: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को आशा है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाला गगनयान मिशन केवल "2027 की पहली तिमाही" में ही होगा। 

इसरो 

स्थापना: 15 अगस्त 1969 

संस्थापक: डॉ. विक्रम साराभाई 

मुख्यालय: बेंगलुरु 

फ्रेडरिक मेर्ज़ 

 

(फोटो साभार: द हिंदू) 

फ्रेडरिक मर्ज़ जर्मनी के नए चांसलर चुने गए। 

यमन उत्तर में सऊदी अरब और पूर्व में ओमान के साथ सीमा साझा करता है। लाल सागर, अदन की खाड़ी, अरब सागर और गार्डाफुई चैनल के साथ तटरेखाओं के साथ यह रणनीतिक महत्त्व रखता है, जो वैश्विक तेल व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग के लिये एक प्रमुख समुद्री मार्ग बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य को नियंत्रित करता है। 

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह 

 

(फोटो साभार: इंडिया टुडे) 

  • कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना के सिग्नल कोर की एक सम्मानित अधिकारी।   
  • विंग कमांडर व्योमिका सिंह, भारतीय वायु सेना में एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट। 

भारतीय इतिहास में पहली बार, दो महिला अधिकारियों - भारतीय सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायु सेना से विंग कमांडर व्योमिका सिंह - ने एक महत्त्वपूर्ण सैन्य ऑपरेशन पर आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की।