25-Aug-2025

पल्मायरा पाम वृक्ष

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

चर्चा में क्यों?

ओडिशा ने पारिस्थितिकीय और सांस्कृतिक मूल्य के कारण पल्मायरा पाम ट्री (ताड़ वृक्ष) की कटाई को प्रतिबंधित कर दिया है।

  • यह मूलतः दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है और सूखा-प्रतिरोधी तथा प्राकृतिक तड़ित चालक है।
  • ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पाया जाता है।
  • यह तमिलनाडु का राजकीय वृक्ष है, जिसे करपगा वृक्षम के नाम से जाना जाता है।
  • अनुकूल लागत-लाभ अनुपात: इसका प्रत्येक भाग उपयोगी है जो खाद्य, रेशा, ईंधन, औषधीय मूल्य और छत-अस्तर व हस्तशिल्प के लिये सामग्री प्रदान करता है।