CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 02-Apr-2024

02 अप्रैल, 2024

करेंट अफेयर्स

रोमानिया और बुल्गारिया शेंगेन क्षेत्र में शामिल हो गए

  • रोमानिया और बुल्गारिया आंशिक रूप से यूरोप के आईडी-चेक-मुक्त यात्रा क्षेत्र शेंगेन में शामिल हो गए।
  • दोनों देश पिछले वर्ष के अंत में हवाई और समुद्री मार्ग से महाद्वीप के मुक्त-यात्रा क्षेत्र में शामिल होने हेतु एक समझौते पर पहुँचे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को दोबारा कप्तान नियुक्त किया

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का सफेद गेंद (वनडे और टी20ई) कप्तान नियुक्त किया।
  • उन्हें तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी की जगह टी20 कप्तान बनाया गया।

हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को वर्ष 2023 का प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया

  • हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को छठे वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कारों में क्रमशः पुरुषों एवं महिलाओं के बीच वर्ष 2023 के लिये प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया।
  • हार्दिक और सलीमा को एक ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला।

विनीत जैन ने ENBA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 जीता

  • विनीत जैन को भारतीय समाचार टेलीविजन में उनके योगदान के लिये ENBA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
  • वह टाइम्स ग्रुप टाइम्स नेटवर्क के MD हैं, जिसमें टाइम्स नाउ, ET नाउ, मिरर नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत और ET नाउ स्वदेश जैसे चैनल शामिल हैं।

REC ने SKOCH ESG पुरस्कार 2024 जीता

  • REC लिमिटेड ने 'नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण' श्रेणी में SKOCH ESG पुरस्कार 2024 जीता।
  • REC लिमिटेड विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और एक अग्रणी NBFC है।