CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

07 मई, 2024

    «    »
 07-May-2024

    No Tags Found!

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति के चौथे सत्र का अकरा में आयोजन

  • अमरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में भारत के सात सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 2 से 3 मई 2024 तक अकरा में अपने घाना समकक्षों के साथ एक संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की बैठक की।
  • JTC बैठक की सह-अध्यक्षता घाना गणराज्य के व्यापार और उद्योग उप मंत्री माइकल ओकेरे-बाफी तथा वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने की।
  • दोनों पक्षों ने आगे के विकास के लिये महत्त्वपूर्ण अप्रयुक्त अवसरों का अभिनिर्धारण करते हुए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हाल की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया।
  • वे छह महीने की समय-सीमा के भीतर घाना में घाना इंटरबैंक पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम (GHIPSS) पर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लागू करने के लिये शीघ्र सहयोग करने पर सहमत हुए।

दुबई में अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में पर्यटन मंत्रालय की भागीदारी

  • भारत सरकार के अधीन पर्यटन मंत्रालय 6 मई, 2024 से 9 मई, 2024 तक दुबई में होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
  • यह आयोजन मध्य पूर्व पर्यटन बाज़ार में भारत की उपस्थिति को मज़बूत करने में महत्त्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।
  • दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन ने अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन किया।
  • समग्र संयुक्त अरब अमीरात बाज़ार पर कब्ज़ा करने पर रणनीतिक फोकस के साथ मंडप ने एक उल्लेखनीय प्रवेश की शुरुआत की है।

लैंडो नॉरिस ने मियामी ग्रांड प्रिक्स में पहली F1 रेस जीती

  • मैकलेरन के लैंडो नॉरिस ने मियामी ग्रांड प्रिक्स में अपनी पहली F1 रेस जीती।
  • मैक्स वेरस्टैपेन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • मियामी ग्रांड प्रिक्स ने वर्ष 2022 में अपनी शुरुआत की, जो वर्ष 1959 के बाद से फ्लोरिडा में फॉर्मूला 1 की वापसी का प्रतीक है, जब यह रेस सेब्रिंग में आयोजित की गई थी।
  • मियामी फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स की मेज़बानी करने वाला ग्यारहवाँ अमेरिकी शहर बन गया है।

जोस राउल मुलिनो ने पनामा का राष्ट्रपति चुनाव जीता

  • पनामा के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जोस राउल मुलिनो ने जीत हासिल की है और 92% से अधिक मतों के साथ लगभग 35% मत हासिल किये हैं।
  • 64 वर्षीय पूर्व सुरक्षा मंत्री ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 9% की महत्त्वपूर्ण बढ़त बना ली है, जिससे उनके तीन शीर्ष विरोधियों को शिकस्त मिली है।

सुनीता विलियम्स तीसरी अंतरिक्ष उड़ान के लिये तैयार

  • भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station- ISS) के अपने तीसरे अंतरिक्ष मिशन पर बुच विल्मोर के साथ शामिल हो रही हैं।
  • यह मिशन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली चालक दल वाली उड़ान है, जिसका उद्देश्य लिफ्टऑफ से लेकर टचडाउन तक इसके सिस्टम का परीक्षण करना है।