CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

07 नवंबर, 2023

    «    »
 07-Nov-2023

    No Tags Found!

युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023

  • प्रतिवर्ष 6 नवंबर को युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का महत्त्व संघर्ष के पर्यावरणीय परिणाम, शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना, सतत् विकास लक्ष्य एवं वैश्विक सहयोग है।

हीरालाल सामरिया ने मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को औपचारिक रूप से केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ, इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री सामरिया को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

IPS अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार CBI के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त हुए 

  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के रूप में नामित किया गया है।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पाँच साल के लिये CBI के संयुक्त निदेशक पद पर उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है।

ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा और कौशल परिषद की पहली बैठक गांधीनगर में आयोजित

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने गुजरात के गांधीनगर में ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा तथा कौशल परिषद-AIESE की पहली बैठक की। 
  • ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय भारत में अपने कैम्‍पस की शुरुआत कर रहे है। इससे भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को कम खर्च पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
  • ऑस्ट्रेलिया और भारत कृषि, खनिज, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में अनुसंधान करने पर भी सहमत हुए हैं। इससे शैक्षणिक, अनुसंधान और नवाचारी प्राथमिकताओं, विद्यार्थी एवं शिक्षा संकाय के आदान-प्रदान, अधिक दोहरे कार्यक्रम तथा दोहरी डिग्रियों के लिये अधिक अवसर सृजित होंगे।

COLORS ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ सहयोग किया है

  • हिंदी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल 'COLORS' ने महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ एक सहयोग किया है। 
  • 'COLORS' अपने नए शो 'डोरी' के माध्यम से 'सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को बढ़ावा देगा, ताकि बालिकाओं की उपेक्षा के बारे में सामाजिक जागरूकता लाने का प्रयास किया जा सके। 

बांग्लादेश 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

  • बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी एशिया कॉन्ग्रेस के दौरान 14-10 वोट से जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने वर्ष 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेज़बानी करने का अवसर हासिल किया।
  • कॉन्ग्रेस में एशियाई महाद्वीप के कुल चौबीस सदस्य देशों ने भाग लिया।
  • 23वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप 5 नवंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में शुरू हुई।