Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

07 अक्तूबर, 2023

    «    »
 07-Oct-2023

    No Tags Found!

चौथे EMRS राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव एवं कला उत्सव-2023 का उद्घाटन

  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 3 अक्तूबर, 2023 को चौथे EMRS राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव एवं कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। 
  • इसका आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अन्तर्गत जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (NETS) ने किया है और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (EVSS), उत्तराखंड इसकी मेज़बानी कर रहा है।
  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) सांस्कृतिक उत्सव आदिवासी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने के लिये एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। इस वर्ष चार दिवसीय कार्यक्रम (3-6 अक्तूबर) में 22 राज्यों के 2000 से अधिक आदिवासी छात्र प्रदर्शन करेंगे। 
  • इस उत्सव में 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनमें नृत्य और गीत प्रदर्शन से लेकर प्रश्नोत्तरी एवं दृश्य कला आदि शामिल हैं। आदिवासी संस्‍कृ‍ति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न राज्यों के स्टालों की व्यवस्था की गई है।

पी. ए. टी. ए. ट्रैवल मार्ट 2023 का उद्घाटन

  • पर्यटन मंत्रालय ने नई दिल्ली में पी. ए. टी. ए.  ट्रैवल मार्ट 2023 समारोह आयोजित किया। 
  • पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पता) ट्रैवल मार्ट 2023 का 46वाँ संस्करण नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित शानदार अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर (IECC) में आयोजित किया जा रहा है। मार्ट का आयोजन 4 से 6 अक्तूबर 2023 तक किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के पर्यटन पेशेवरों और व्यावसायिक हितधारक एक साथ नजर आएंगे। ट्रैवल मार्ट के इस संस्करण का आयोजन महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2023

  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2023 नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉस या जॉन ओलाव फॉस को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिये दिया गया है जो अभिनव नाटकों और गद्य के लिये "अकथनीय को आवाज देते हैं। 
  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 के लिये नोबेल पुरस्कार राशि स्वीडिश क्रोनर प्रति पूर्ण नोबेल पुरस्कार 11.0 मिलियन निर्धारित की गई है।

  भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया

  • भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड देश में हल्दी और हल्दी उत्पादों के विकास और वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड हल्दी से संबंधित मामलों में नेतृत्त्व प्रदान करेगा, प्रयासों को मज़बूत बनाएगा तथा हल्दी क्षेत्र के विकास और वृद्धि में मसाला बोर्ड और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ अधिक समन्वय की सुविधा प्रदान करेगा।

नोकिया ने बंगलूरू में 6G लैब स्थापित की 

  • नोकिया ने बंगलूरू में अपने वैश्विक अनुसंधान और विकास केंद्र में 6G लैब स्थापित की है।
  • यह mm-वेव स्पेक्ट्रम पर लाइव 6G डेमो सेट-अप के साथ भारत में स्थापित पहली लाइव 6G लैब है।
  • इस पहल का उद्देश्य आवश्यक प्रौद्योगिकियों और रचनात्मक अनुप्रयोगों की प्रगति में तेज़ी लाना है।
  • इस लैब में 'नेटवर्क एज ए सेंसर' यानी नेटवर्क को सेंसर की तरह बनाने के लिये रिसर्च की जाएगी। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से नेटवर्क बिना किसी ऑनबोर्ड सेंसर के वस्तुओं, लोगों और मूवमेंट यानी गति को सेंस कर पाएगा। 

SBI ने 'मोबाइल हैंडहेल्ड डिवाइस' पेश किया 

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने वित्तीय समावेशन (FI) ग्राहकों के लिये 'मोबाइल हैंडहेल्ड डिवाइस' लॉन्च किया है।
  • SBI के अध्यक्ष श्री दिनेश खारा के नेतृत्व में इस अभिनव प्रयास का उद्देश्य जनता को महत्त्वपूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करके वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है।

दिलीप नोंगमैथेम को मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार मिला

  • मणिपुरी भाषा के लेखक दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक 'इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा' के लिये साहित्य अकादमी द्वारा 'बाल साहित्य पुरस्कार' 2023 से सम्मानित किया गया है।
  • चयन तीन सदस्यों-डॉ. हामोम नबाचंद्र सिंघा, डॉ. खुंडोंगबाम गोकुलचंद्र सिंह और प्रोफेसर नाओरेम विद्यासागर सिंघा की जूरी की सिफारिशों के आधार पर किया गया था।

सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी। सरकार ने कहा कि नया विश्वविद्यालय न केवल राज्य में उच्च शिक्षा की पहुँच बढ़ाएगा और गुणवत्ता में सुधार करेगा बल्कि उच्च शिक्षा और उन्नत ज्ञान के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।
  • इसके लिये 889.07 करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान होगा। 
  • कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 (2014 की संख्या 6) की तेरहवीं अनुसूची में दिए गए प्रावधान के अनुसार, तेलंगाना राज्य के मुलुगु ज़िले में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में आगामी संशोधन करने के लिये केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक, 2023 को संसद में पेश करने की मंज़ूरी दे दी है।

अरुणाचल प्रदेश के याक चुरपी, खामती चावल और तांगसा वस्त्र को GI टैग प्राप्त हुआ

  • भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री ने अरुणाचल प्रदेश के तीन स्वदेशी उत्पादों: याक चुरपी, खामती चावल और तांगसा कपड़ा को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (GI) टैग से सम्मानित किया है।
  • याक चुरपी एक किण्वित दूध उत्पाद है जो अरुणाचली याक के दूध से बनाया जाता है, जो इस क्षेत्र में पाई जाने वाली एक अनोखी नस्ल है। उम्मीद है कि इस उत्पाद से जनजातीय चरवाहों को ठंड और हाइपोक्सिया से लाभ मिलेगा।

दीपिका पल्लीकल, हरिंदर पाल संधू ने एशियाई खेल 2023 में स्क्वैश मिश्रित में स्वर्ण पदक जीता

  • भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने चीन के हांगझू में 2023 एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्क्वैश टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने फाइनल में मलेशिया के आइफ़ा आज़मान-मोहम्मद सयाफिक कमाल के खिलाफ 2-0 (11-10, 11-10) के स्कोर के साथ जीत हासिल की।
  • यह पहली बार है कि किसी स्क्वैश मिश्रित युगल टूर्नामेंट को एशियाई खेलों में शामिल किया गया है।