CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

09 मार्च, 2024

    «    »
 09-Mar-2024

    No Tags Found!

RBI और बैंक इंडोनेशिया ने स्थानीय मुद्रा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और बैंक इंडोनेशिया (BI) ने सीमा पार लेन-देन के लिये भारतीय रुपया (INR) एवं इंडोनेशियाई रुपिया (IDR) जैसी स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।
  • यह पहल भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ वित्तीय एकीकरण को गहरा करने तथा भारत एवं इंडोनेशिया के बीच लंबे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने में योगदान देती है।
  • इसमें सभी चालू खाता लेन-देन, अनुमत पूंजी खाता लेन-देन और दोनों देशों द्वारा सहमति के अनुसार कोई अन्य आर्थिक एवं वित्तीय लेन-देन भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का विषय 'महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेज़ी लाना' है, जिसका उद्देश्य आर्थिक अशक्तता से निपटना है।

SAP ने मनीष प्रसाद को भारतीय उपमहाद्वीप के लिये अध्यक्ष और एमडी नियुक्त किया

  • जर्मन प्रौद्योगिकी दिग्गज SAP ने मनीष प्रसाद को भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र के लिये नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
  • उन्होंने कुलमीत बावा का स्थान लिया और उनके पास उत्तरी अमेरिका, मध्य-पूर्व, एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया सहित कई भौगोलिक क्षेत्रों में वैश्विक एवं क्षेत्रीय व्यवसायों के निर्माण व प्रबंधन का अनुभव है।

स्वीडन नाटो में शामिल

  • स्वीडन नाटो का 32वाँ सदस्य बन गया है।
  • इस देश ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दशकों की तटस्थता को समाप्त कर दिया।
  • वर्ष 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण ने स्वीडन को पड़ोसी देश फिनलैंड के साथ रूसी सैन्य आक्रामकता के कारण बढ़ती चिंताओं की प्रतिक्रिया में नाटो की सदस्यता लेने के लिये प्रेरित किया।

पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल

  • पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 97वाँ सदस्य बन गया है।
  • नई दिल्ली, भारत में पनामा के राजदूत के साथ बैठक के दौरान पनामा ने ISA अनुसमर्थन का दस्तावेज़ सौंपा।
  • यह अनुसमर्थन ISA के ढाँचे के भीतर सहयोग करने और हरित भविष्य के लिये सौर ऊर्जा के दोहन की दिशा में अन्य देशों के साथ जुड़ने की पनामा की प्रतिज्ञा को मज़बूत करता है।