CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

12 अप्रैल, 2024

    «    »
 12-Apr-2024

    No Tags Found!

साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने

  • साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • वह पूर्व स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री हैं तथा उन्होंने सत्तारूढ़ फाइन गेल पार्टी के नेता के रूप में लियो वराडकर का स्थान लिया है।

विश्व होम्योपैथी दिवस 2024

  • विश्व होम्योपैथी दिवस प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिवस जर्मन चिकित्सक और रसायनज्ञ डॉ. सैमुअल हैनीमैन के कार्य का सम्मान करने के लिये प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • यह दिन होम्योपैथी के लाभों और पूरक तथा वैकल्पिक चिकित्सा (CAM) विकल्प के रूप में इसकी क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
  • विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 की थीम है ‘होमियोपरिवार: एक स्वास्थ्य, एक परिवार’।

तरूण बजाज को US-इंडिया टैक्स फोरम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया

  • US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने तरुण बजाज को US-इंडिया टैक्स फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • वह भारत सरकार के पूर्व राजस्व सचिव और आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव हैं।

चंद्रयान-3 मिशन को अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण पुरस्कार से सम्मानित किया

  • चंद्रयान-3 मिशन टीम को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिये प्रतिष्ठित 2024 जॉन एल. 'जैक' स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार अंतरिक्ष अन्वेषण और खोज के क्षेत्र में किसी अंतरिक्ष एजेंसी, कंपनी या कंसोर्टियम की उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता देने के लिये दिया जाता है।
  • अंतरिक्ष अन्वेषण के लिये जॉन एल. "जैक" स्विगर्ट, जूनियर पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2004 में जॉन एल. "जैक" स्विगर्ट जूनियर की याद में स्पेस फाउंडेशन द्वारा की गई थी, जो चंद्रमा पर नासा के अपोलो 13 मिशन का हिस्सा थे।