14-Feb-2024
14 फरवरी, 2024
करेंट अफेयर्स
दिल्ली सरकार ने बवाना स्टेडियम को कारागृह में बदलने का प्रस्ताव खारिज कर दिया
- किसानों के दिल्ली कूच की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने बवाना स्टेडियम को कारागृह बनाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
- केंद्र के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने किसानों की मांगों की वैधता पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का संवैधानिक अधिकार है।
केल्विन किप्टम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु
- 12 फरवरी, 2024 की रात पुरुषों की मैराथन में वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक केल्विन किप्टम और उनके कोच गेरवाइस हाकिज़िमाना की एक यातायात दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।
- किप्टम ने पहले ही अक्तूबर 2023 में शिकागो मैराथन में पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया था।
पीएम मोदी अबू धाबी में यूएई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे
- 14 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में BAPS स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन करने के लिये तैयार हैं, जो शहर के हिंदू समुदाय के लिये बहुत महत्त्व रखता है।
- मंदिर में सार्वजनिक पहुँच 1 मार्च, 2024 से शुरू होगी।
- पीएम मोदी ने अहलान मोदी कार्यक्रम के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासियों से जुड़ने की उम्मीद जताई।
किसानों ने दिल्ली मार्च शुरू किया
- पंजाब से प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली के लिये मार्च शुरू किया।
- उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों की पाँच घंटे से अधिक की बैठक बेनतीजा रही।
- किसानों की मुख्य मांग- फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई समाधान नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय महिला दिवस
- 13 फरवरी, 2024 को सरोजिनी नायडू की 145वीं जयंती मनाई गई।
- वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी एक प्रतिष्ठित महिला थीं, साथ ही एक प्रसिद्ध कवयित्री थीं जिन्हें "भारत की कोकिला" कहा जाता है।
- महिलाओं के अधिकारों के लिये उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिये इस तिथि को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
- उनका जन्म वर्ष 1879 में हैदराबाद के एक बंगाली परिवार में हुआ था।
- उन्होंने संयुक्त प्रांत की पहली राज्यपाल के रूप में कार्य किया।