CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

14 नवंबर, 2023

    «    »
 14-Nov-2023

    No Tags Found!

22.23 लाख दीप जलाकर अयोध्या ने बनाया नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • उत्तर प्रदेश के अयोध्या ने अपने दीपोत्सव समारोह के दौरान 51 घाटों पर 22.23 लाख मिट्टी के दीपक जलाकर एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • 17 लाख दीपों के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए, वर्ष 2017 में शुरू की गई इस परंपरा के परिणाम में हर साल लगातार विस्तार हुआ है।
  • हालाँकि वर्ष 2022 में जलाए गए दीपों की कुल संख्या 17 लाख से अधिक थी, लेकिन गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केवल उन्हें ही मान्यता दी जो पाँच मिनट या उससे अधिक समय तक जलते रहे, अंततः 15,76,955 दीपों का रिकॉर्ड बना।
  • उत्सव में रामायण, सामाजिक मुद्दों और सरकारी पहलों के विविध विषयों पर झांकियाँ प्रदर्शित करते हुए एक शोभायात्रा निकाली गई।

विश्व दयालुता दिवस

  • विश्व दयालुता दिवस (World Kindness Day), जो प्रत्येक वर्ष 13 नवंबर को मनाया जाता है, एक वैश्विक उत्सव है जो दयालुता के कार्यों को स्वीकार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये समर्पित है।
  • यह दर्शाता है कि दयालुता के छोटे-छोटे कार्य व्यक्तियों, समुदायों और दुनिया पर कितना गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।
  • विश्व दयालुता दिवस 2023 की थीम, "Be Kind Wherever Possible अर्थात् जहाँ भी संभव हो दयालु बनें", दयालुता के सार्वभौमिक महत्त्व को रेखांकित करती है जिसे विश्व के हर कोने और हमारे जीवन के हर पहलू में विद्यमान होना चाहिये।
  • विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत वर्ष 1997 में जापान के टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट के प्रथम सम्मेलन के दौरान की गई थी।

रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने पूर्वी बेड़े की कमान संभाली

  • रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने रियर एडमिरल गुरचरण सिंह से पूर्वी नौसेना कमान की स्वॉर्ड आर्म यानी पूर्वी बेड़े की कमान संभाली। 
  • इस अवसर पर विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में एक पारंपरिक समारोह के दौरान चेंज ऑफ गार्ड का आयोजन किया गया।
  • पूर्वी नौसेना कमान की स्वॉर्ड आर्म के रूप में मान्यता प्राप्त, पूर्वी बेड़ा क्षेत्र में समुद्री हितों की रक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन का 33वाँ सम्मेलन 

  • मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने नई दिल्ली में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिये विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (World Organization for Animal Health- WOAH) क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। 
  • इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
  • यह 4 दिवसीय कार्यक्रम 13 से 16 नवंबर, 2023 तक निर्धारित है।

समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य होगा उत्तराखंड 

  • उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला कथित तौर पर देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।
  • उत्तराखंड सरकार दिवाली के अगले सप्ताह में अपनी विधान सभा का एक विशेष सत्र आयोजित करने वाली है।
  • इस सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक को मंज़ूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी विधिक स्थिति सुनिश्चित हो जाएगी।