CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

15 नवंबर, 2023

    «    »
 15-Nov-2023

    No Tags Found!

बाल दिवस 2023

  • भारत में प्रत्येक वर्ष  14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू - एक ऐसे नेता जो बच्चों के प्रति गहरा स्नेह रखते थे और देश की नियति को प्रभावित करने की उनकी क्षमता में विश्वास करते थे, की जयंती है।
  • बाल दिवस बच्चों के अधिकारों और उनके समग्र कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु समर्पित है।
  • इस वर्ष के बाल दिवस की थीम 'हर बच्चे के लिये, हर अधिकार' (For every child, every right), है जो विश्व स्तर पर प्रत्येक बच्चे के अधिकारों को बनाए रखने के समर्पण पर ज़ोर देती है।

सिडबी ने जोकाटा के सहयोग से 'संपूर्ण' (Sumpoorn) MSME आर्थिक गतिविधि सूचकांक प्रस्तुत किया

  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने 'Sumpoorn' (एक विशिष्ट MSME आर्थिक गतिविधि सूचकांक) नामक एक अभिनव पहल शुरू करने हेतु डिजिटल लेंडिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म, जोकाटा के साथ सहयोग किया है।
  • इस सूचकांक को भारत के महत्त्वपूर्ण MSME क्षेत्र का रियल टाइम अवलोकन प्रस्तुत करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। उल्लेखनीय है कि  MSME क्षेत्र देश के सकल मूल्य वर्धित (Gross Value Added- GVA) और निर्यात में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत ने ADB के साथ 400 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये

  • भारत सरकार ने मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक ( Asian Development Bank- ADB) के साथ औपचारिक रूप से 400 मिलियन डॉलर का नीति-आधारित ऋण समझौता किया है।
  • यह ऋण भारत के शहरी सुधार एजेंडे को बढ़ावा देने के लिये दिया गया है। ध्यातव्य है कि भारत का  शहरी सुधार एजेंडा उच्च गुणवत्ता वाले शहरी बुनियादी ढाँचे के विकास, सेवा वितरण में सुधार तथा कुशल शासन प्रणालियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की छठी उच्च स्तरीय बैठक

  • भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की छठी उच्च-स्तरीय बैठक ऑस्ट्रिया के वियना में ओपेक सचिवालय में हुई।
  • बैठक की सह-अध्यक्षता ओपेक के महासचिव महामहिम हैथम अल घैस और भारत के माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की।

प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे  PM-PVTG मिशन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) से संबंधित लगभग 28 लाख लोगों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘PM-PVTG मिशन’ नामक एक अभिनव पहल की शुरुआत करेंगे।
  • इस मिशन की शुरुआत आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती समारोह के अवसर पर की जाएगी, जिसे पिछले तीन वर्षों से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।