CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 19-Oct-2023

19 अक्तूबर, 2023

करेंट अफेयर्स

उच्चतम न्यायालय ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने की अपील खारिज़ कर दी

  • समलैंगिक विवाह को वैध बनाने की अपील को खारिज़ करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला LGBTQ के अधिकारों के लिये एक चुनौती है।
  • न्यायाधीशों की पीठ ने स्पष्ट किया कि नागरिक विवाह या ऐसे किसी रिश्ते या ऐसी स्थिति की मान्यता किसी कानून के अभाव में मौजूद नहीं हो सकती है।

विवाह से संबंधित अधिनियम/अनुच्छेद

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार, जीवन के अधिकार में विवाह का अधिकार भी शामिल है। यह अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है।
  • विशेष विवाह अधिनियम अंतर-धार्मिक या अंतर-जातीय जोड़ों के बीच उनकी धार्मिक पहचान छोड़े बिना या धर्मांतरण का सहारा लिये बिना विवाह को सक्षम बनाता है।

भारत एशियाई पैरा खेलों में 446 सदस्यीय दल भेजेगा

  • 303 एथलीटों सहित 446 सदस्यों की भागीदारी के साथ, भारत चौथे एशियाई पैरा खेलों में महत्त्वपूर्ण भागीदारी के लिये तैयार है।
  • यह 22 से 28 अक्तूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित किया जाएगा, जो पैरा स्पोर्ट्स के प्रति देश के समर्पण को प्रदर्शित करेगा।
  • भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका को 191 पुरुषों और 112 महिलाओं के साथ 303 एथलीटों की भागीदारी के प्राधिकरण में देखा जा सकता है।

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया स्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया 

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया स्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया तथा विश्व कौशल 2022 विजेताओं को सम्मानित किया।
  • यह कार्यक्रम नई दिल्ली के कौशल भवन में आयोजित किया गया था। 
  •  भारत ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में 11वां स्थान हासिल किया है, जो अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग है। 

इंडिया स्किल्स 

  • इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता राज्य सरकारों तथा उद्यमों के सहयोग से प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित की जाती है।
  • इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के माध्यम से देश के सबसे दूरस्थ  इलाकों से भी प्रतिभाशाली युवाओं को खोजा जा सकता है तथा उन्हें कौशल के वैश्विक मानक से अवगत कराया जा सकता है जिससे उनकी प्रोफाइल और मान्यता में वृद्धि होगी।

IDFC का IDFC First Bank के साथ विलय 

  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (IDFC) और IDFC फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के एकीकरण को मंज़ूरी दे दी है।
  • श्री वी.वैद्यनाथन IDFC फर्स्ट बैंक  के MD व CEO हैं।
  • CCI भारत में मुख्य राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नियामक के रूप में कार्य करता है।

काटी बिहू 2023

  • असम प्रदेश में काटी बिहू पर्व को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। यह इस वर्ष 18  अक्तूबर (Kati Bihu) को मनाया गया। 
  • असमिया कैलेंडर के अनुसार यह पर्व काटी मास में मनाया जाता है। इस पर्व को कंगोली बिहू के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह चावल की फसल की वृद्धि और नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।