Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

20 अप्रैल, 2024

    «    »
 20-Apr-2024

    No Tags Found!

विश्व यकृत दिवस 2024

  • विश्व यकृत दिवस प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य जनता को शराब का सेवन, मोटापा, वायरल हेपेटाइटिस और कुछ दवाओं सहित यकृत रोग से जुड़े जोखिम कारकों के बारे में शिक्षित करना है।
  • विश्व यकृत दिवस- 2024 की थीम है– “Keep your liver healthy and disease-free” अर्थात् अपने यकृत को स्वस्थ और रोग मुक्त रखें।

सैनी इंडिया ने पूर्णतः इलेक्ट्रिक डंप ट्रक लॉन्च किया

  • Sany India ने SKT105E इलेक्ट्रिक डंप ट्रक लॉन्च किया है।
  • SKT105E पहला स्वदेशी रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक ऑफ-हाईवे डंप ट्रक बन गया है।
  • Sany भारत खनन और निर्माण उपकरण की अग्रणी निर्माता कंपनी है।

रोहित शर्मा IPL में 250वाँ मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

  • भारतीय कप्तान और छह बार के इंडियन प्रीमियर लीग विजेता रोहित शर्मा 250वाँ IPL खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
  • पहले खिलाड़ी हैं एम.एस. धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 256 मैच खेले हैं।

दिनेश कुमार त्रिपाठी को नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया

  • वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • वह वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

GMR हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को स्काईट्रैक्स पुरस्कार से सम्मानित किया

  • GMR हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (GHIAL) को स्काईट्रैक्स द्वारा 'भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट स्टाफ 2024' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो 2024 में आयोजित एक समारोह में दिया गया।