20-Jan-2024
20 जनवरी, 2024
करेंट अफेयर्स
फॉक्सकॉन ने भारत में सेमीकॉन OSAT के लिये HCL ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किया
- ताइवान के फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप और भारत के HCL ग्रुप ने एक संयुक्त उद्यम (joint venture- JV) स्थापित किया।
- संयुक्त उद्यम की स्थापना सेमीकंडक्टर आउटसोर्स्ड असेंबली एंड टेस्टिंग (OSAT) इकाई के निर्माण हेतु की गई थी।
- इस साझेदारी में फॉक्सकॉन की 40% इक्विटी हिस्सेदारी होगी, जो उद्यम में 37.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।
- संयुक्त उद्यम एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन था।
ममता बनर्जी ने 47वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन किया
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 47वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।
- वर्ष 2024 के मेले का थीम देश यूनाइटेड किंगडम है।
- इसमें लगभग 1,000 स्टॉल हैं और यह साल्ट लेक के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन किया
- प्रधानमंत्री ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन किया।
- इस आयोजन का लक्ष्य वर्ष 2022 में आयोजित 44वें चेन्नई शतरंज ओलंपियाड की सफलता को दोहराना है।
- तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम का आयोजन पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदर्शन खेल के रूप में किया जाएगा।
कोकबोरोक दिवस 2024
- कोकबोरोक दिवस प्रतिवर्ष 19 जनवरी को भारत के त्रिपुरा में मनाया जाता है।
- वर्ष 2024 में आयोजित यह दिवस कोकबोरोक को आधिकारिक तौर पर बंगाली और अंग्रेज़ी के साथ राज्य की भाषा के रूप में मान्यता दिये जाने की 46वीं वर्षगाँठ है।
- यह दिवस त्रिपुरी लोगों की विविध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है।
अमित शाह ने असम राइफल्स में साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र का उद्घाटन किया
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग के लैटकोर में असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र का उद्घाटन किया।
- यह नेटवर्क की वास्तविक समय पर निगरानी, बाहरी खतरों को कम करने और असम राइफल्स वाइड एरिया नेटवर्क (ARWAN) में साइबर उल्लंघनों की रोकथाम करके साइबर सुरक्षा को मज़बूत करेगा।
- यह केंद्र सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के बीच अपनी तरह का पहला केंद्र है।
बंगलूरू और दिल्ली हवाई अड्डों को नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2024 से सम्मानित किया गया
- नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विंग्स इंडिया अवार्ड्स के चौथे संस्करण में बंगलूरू और दिल्ली हवाई अड्डों को संयुक्त रूप से वर्ष 2024 के लिये सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- यह पुरस्कार हैदराबाद में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा प्रदान किया गया।
आंध्र प्रदेश सरकार ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया
- आंध्र प्रदेश सरकार ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
- इसे विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति माना गया है क्योंकि इसकी ऊँचाई 206 फीट है।
- यह प्रतिमा विजयवाड़ा के स्वराज मैदान में स्थापित की गई है।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने इसे "सामाजिक न्याय की प्रतिमा" कहा है।