CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

20 मार्च, 2024

    «    »
 20-Mar-2024

    No Tags Found!

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2024

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिन व्यक्तियों को जीवन में प्रसन्नता के महत्त्व के बारे में जानने और प्रसन्नता एवं कल्याण को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित करता है।
  • इस दिन का विषय है ‘’रीकनेक्टिंग फॉर हैप्पीनेस बिल्डिंग रेज़िलिएंट कम्यूनिटीज़’।

एक्स टाइगर ट्रायम्फ 2024

  • भारत और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2024 आयोजित किया।
  • यह एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत HADR अभ्यास है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य HADR संचालन के लिये अंतर-संचालनीयता विकसित करना और दोनों देशों की सेनाओं के बीच तेज़ी से एवं सुचारु समन्वय को सक्षम करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया SOP को परिष्कृत करना है।

अरविंद कपिल को पूनावाला फिनकॉर्प के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया

  • पूनावाला फिनकॉर्प ने अरविंद कपिल को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।
  • उन्होंने अभय भुटाडा का स्थान लिया और वर्तमान में HDFC बैंक में समूह प्रमुख हैं।

भारतीय सेना ने सिग्नल टेक्नोलॉजी इवैल्यूएशन एंड एडॉप्टेशन ग्रुप की स्थापना की

  • भारतीय सेना ने सिग्नल टेक्नोलॉजी इवैल्यूएशन एंड एडॉप्टेशन ग्रुप (STEAG) नामक एक प्रौद्योगिकी इकाई की स्थापना की।
  • यह यूनिट सिग्नल कोर के तहत कार्य करेगी जो सैन्य संचार संभालती है।
  • यह इकाई 6G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग और सैन्य अनुप्रयोगों के लिये क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी भविष्य की संचार प्रौद्योगिकियों पर शोध तथा मूल्यांकन हेतु समर्पित है।