CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

20 मई, 2024

    «    »
 20-May-2024

    No Tags Found!

विश्व मधुमक्खी दिवस- 2024

  • विश्व मधुमक्खी दिवस प्रतिवर्ष 20 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिन लोगों को पृथ्वी के स्वास्थ्य को बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मधुमक्खियों एवं अन्य परागणकों की भूमिका के बारे में जागरूक करता है। इसका उद्देश्य जैवविविधता और संधारणीय कृषि को बढ़ावा देना है।
  • विश्व मधुमक्खी दिवस-2024 की थीम है– ‘Bee engaged with Youth.’ अर्थात् मधुमक्खी का युवाओं के साथ जुड़ाव।

धोखाधड़ी की रोकथाम के लिये Swiggy की SHIELD के साथ साझेदारी 

  • Swiggy ने अपनी धोखाधड़ी पता लगाने और इसकी रोकथाम की क्षमताओं को बढ़ाने के लिये डिवाइस-फर्स्ट रिस्क AI प्लेटफॉर्म SHIELD के साथ साझेदारी की है।
  • साझेदारी का उद्देश्य Swiggy के डिलीवरी पार्टनर इकोसिस्टम के भीतर प्रोमो दुरुपयोग और धोखाधड़ी गतिविधियों को कम करना है।

इगा स्विएटेक ने तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता

  • इगा स्विएटेक ने आर्यना सबालेंका को हराकर तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता।
  • इस जीत से उनके कॅरियर खिताबों की संख्या 21 और क्ले पर उनके नाबाद रन 12 मैचों तक बढ़ गए हैं।

संजीव पुरी बने CII अध्यक्ष 

  • ITC  लिमिटेड के अध्यक्ष और MD संजीव पुरी वर्ष 2024-25 के लिये भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष बने।
  • उन्होंने TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के आर. दिनेश का स्थान लिया।