CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

20 अक्तूबर, 2023

    «    »
 20-Oct-2023

    No Tags Found!

'द रिवर्स स्विंग: कॉलोनियलिज्म टू कोऑपरेशन' पुस्तक 

  • भारत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा 'द रिवर्स स्विंग: कॉलोनियलिज्म टू कोऑपरेशन' नामक पुस्तक का अनावरण किया गया है।
  • यह पुस्तक अनुभवी पत्रकार और प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य अशोक टंडन द्वारा लिखी गई है।

डॉ. मीनेश शाह अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन के बोर्ड में शामिल 

  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मीनेश शाह को अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन (IDF) के बोर्ड (निदेशक मंडल) में शामिल किया गया है। IDF ने बयान में कहा कि शाह को 15 अक्तूबर को IDF की आम सभा की बैठक के दौरान चुना गया था।

भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम

  • प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के  प्राथमिक खंड का उद्घाटन करने वाले हैं।
  • यह भारत के रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम (RRTS) के आधिकारिक लॉन्च का प्रतीक होगा।

लद्दाख में हरित ऊर्जा गलियारा परियोजना

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों के मंत्रिमंडल समिति ने लद्दाख में 13 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिये हरित ऊर्जा गलियारा चरण-।। अंतर राज्य ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजना को स्वीकृति दे दी है। 
  • वित्त वर्ष 2029-30 तक स्थापित होने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 20773. 70 करोड रुपए है। इस परियोजना को केंद्रीय वित्तीय सहायक के रूप में 8309. 48 करोड रुपए प्रदान किये जाएंगे।

ओडिशा और त्रिपुरा के नए राज्यपाल

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास तथा इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को क्रमशः ओडिशा और त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है।