21-Dec-2023
21 दिसंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
किरेन रिजिजू ने भारत का पहला शीतकालीन वैज्ञानिक आर्कटिक अभियान शुरू किया
- पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आर्कटिक में भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान का उद्घाटन किया।
- यह कार्यक्रम 18 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुख्यालय में हुआ।
- यह शोधकर्ताओं को ध्रुवीय रातों के दौरान वैज्ञानिक अवलोकन करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा, जिसमें लगभग 24 घंटे का अंधेरा रहेगा और तापमान शून्य से नीचे, 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाएगा।
- इस पहल का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष मौसम, समुद्री-बर्फ एवं महासागर परिसंचरण गतिशीलता और पारिस्थितिकी तंत्र अनुकूलन जैसी घटनाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ आर्कटिक के बारे में हमारी समझ को बढ़ाना है।
- इन जानकारियों का मानसून के मौसम सहित उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मौसम और जलवायु पैटर्न को समझने हेतु व्यापक निहितार्थ हैं।
एक्सेंचर ने बेंगलुरु में जेनरेटिव AI स्टूडियो खोला
- एक्सेंचर ने कंपनी की विशेषज्ञता और तकनीकी निवेश को एक साथ लाते हुए बेंगलुरु में एक जेनरेटिव AI स्टूडियो का उद्घाटन किया।
- स्टूडियो को जेनरेटिव AI क्षमता प्रदान करने, व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने और उद्यमों के पुनरुद्धार की सुविधा प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
- स्टूडियो आधुनिक डेटा और AI फ्रेमवर्क पर ध्यान केंद्रित करता है, एक्सेंचर के डेटा एवं AI टीम तथा ग्राहकों के बीच सह-निर्माण को बढ़ावा देता है।
इंडिगो एक कैलेंडर वर्ष में 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी
- निजी एयरलाइन इंडिगो ने एक कैलेंडर वर्ष के भीतर 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनने की अपनी उपलब्धि की घोषणा की।
- इसके साथ ही इंडिगो इतने बड़े पैमाने पर परिचालन करने वाली वैश्विक वाहकों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गई है।
- यह उपलब्धि यात्री यातायात के मामले में विश्व की दस सबसे बड़ी एयरलाइनों में इंडिगो की स्थिति को मज़बूत करती है।
भारत ने WTO विवाद में अंतरिम मध्यस्थता को खारिज कर दिया
- विश्व व्यापार संगठन (WTO) विवाद निपटान निकाय की बैठक में भारत ने विशिष्ट सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उत्पादों पर आयात शुल्क से संबंधित विवाद के निपटारे के लिये अंतरिम मध्यस्थता पर विचार करने से इनकार कर दिया।
- यूरोपीय संघ (EU) ने भारत के निर्णय पर असंतोष जताया है।
महेश्वर दयाल को जेल महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
- वरिष्ठ IPS अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) महेश्वर दयाल ने जेल तथा सुधार सेवाओं के महानिदेशक की भूमिका संभाली।
- इससे पहले, उन्होंने विरुधुनगर, नीलगिरी और नागापट्टिनम
- में पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ-साथ तिरुनेलवेली, तिरुचि तथा गुड़गाँव, हरियाणा में पुलिस उपायुक्त जैसे पदों पर कार्य किया था।
- उनके व्यापक कॅरियर में तमिलनाडु विशेष पुलिस, तिहाड़ बटालियन के कमांडेंट और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा नागरिक उड्डयन ब्यूरो में पुलिस उप महानिरीक्षक की भूमिकाएँ भी शामिल हैं।