Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

21 मार्च, 2024

    «    »
 21-Mar-2024

    No Tags Found!

विश्व गौरैया दिवस 2024

  • विश्व गौरैया दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य विश्व में लोगों को गौरैया-अनुकूल आवास प्रदान करने के लिये घोंसले हेतु पर्याप्त स्थान, स्वच्छ वातावरण और भोजन एवं जल स्रोतों तक आसान पहुँच के लिये एकजुट करना है।
  • वर्ष 2024 के दिवस का विषय है- गौरैया: “गिव देम अ ट्वीट चांस, लव स्पैरोज़ एंड आई लव स्पैरोज़”।

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया

  • झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन का स्थान लिया।
  • उन्हें पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ भी दी गई हैं।

विनय कुमार को रूस में नए भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया

  • भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार को रूस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।
  • वर्तमान में वह म्याँमार में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

रक्षा मंत्री ट्रॉफी 2022

  • कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान), पुणे को सर्वश्रेष्ठ और कमांड अस्पताल (मध्य कमान), लखनऊ को दूसरे सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पताल के रूप में वर्ष 2022 के लिये पुरस्कृत किया गया।
  • यह पुरस्कार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) वर्ष 2022 के लिये प्रदान किया गया।
  • सशस्त्र बल अस्पतालों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिये वर्ष 1989 में ट्रॉफी की स्थापना की गई थी।