23-Apr-2025
एनीमिया मुक्त भारत (AMB)
विविध
एनीमिया मुक्त भारत (AMB): परिचय
- वर्ष 2018 में, भारत सरकार ने महिलाओं, बच्चों और किशोरों जैसे संवेदनशील समूहों में एनीमिया को कम करने के लक्ष्य के साथ एनीमिया मुक्त भारत (AMB) रणनीति शुरू की। यह रणनीति जीवन-चक्र दृष्टिकोण का अनुसरण करती है, जिसमें निवारक और उपचारात्मक दोनों तंत्र प्रदान किये जाते हैं।
- AMB एक जीवन चक्र दृष्टिकोण पर आधारित है, जो 6X6X6 रणनीति के माध्यम से निवारक और उपचारात्मक तंत्र प्रदान करता है, जिसमें छह लक्षित लाभार्थी, छह हस्तक्षेप और रणनीति को लागू करने के लिये सभी हितधारकों के लिये छह संस्थागत तंत्र शामिल हैं।
एनीमिया: परिचय
परिभाषा: एक ऐसी स्थिति जहाँ लाल रक्त कणिकाएँ या उनकी ऑक्सीजन वहन करने की क्षमता शरीर की आवश्यकताओं के लिये पर्याप्त नहीं होती है।
कारण
- आयरन की कमी।
- फोलेट, विटामिन B 12 और विटामिन A की कमी।
- दीर्घकालिक सूजन, परजीवी संक्रमण, वंशानुगत विकार।
लक्षण
- गंभीर एनीमिया से थकान, कमज़ोरी, चक्कर आना और उनींदापन होता है।
- गर्भवती महिलाएँ और बच्चे सबसे अधिक असुरक्षित हैं।
एनीमिया के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानदंड
- प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को एनीमिया से पीड़ित माना जाता है यदि उनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 g/dL से कम है।
- 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एनीमिया से पीड़ित माना जाता है यदि उनका हीमोग्लोबिन स्तर 11 g/dL से कम है।
एनीमिया नियंत्रण हेतु अन्य सरकारी पहल