CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 24-Apr-2025

सऊदी अरब

विविध

चर्चा में क्यों?  

भारतीय प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब का दौरा किया और भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद (SPC) की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता की, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और सहयोग सशक्त हुआ।  

राजधानी: रियाद  

मुद्रा: सऊदी रियाल  

स्थान 

  • इस देश की सीमाएँ इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और यमन से जुड़ी हुई हैं। इसकी समुद्री सीमाएँ फारस की खाड़ी, लाल सागर और अकाबा की खाड़ी से भी मिलती हैं।

उल्लेखनीय विशेषताएँ   

  • सऊदी अरब एक पूर्ण राजतंत्रीय देश है।  
  • यह नदी रहित विश्व का सबसे बड़ा देश है, यह अरब प्रायद्वीप का भी सबसे बड़ा देश है, जो इसके कुल क्षेत्रफल के लगभग 4/5वें भाग पर स्थित है।  
  • सऊदी अरब में तापमान की चरम सीमा के साथ कठोर रेगिस्तानी जलवायु है।  
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों में तेल, प्राकृतिक गैस, लौह अयस्क और अन्य शामिल हैं।  
  • यह मक्का और मदीना, इस्लाम के दो सबसे पवित्र तीर्थस्थलों का स्थान है।