CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

22 मई, 2024

    «    »
 22-May-2024

    No Tags Found!

अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 2024

  • अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस प्रतिवर्ष 22 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिन जैवविविधता के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 2024 की थीम है– ‘Be Part of the Plan.’ अर्थात् ‘योजना का हिस्सा बनें।’

DAHD और UNDP ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • पशुपालन और डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry & Dairying- DAHD) ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme- UNDP) भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।
  • MoU का उद्देश्य भारत में पशु वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है।

टाटा मोटर्स ने बजाज फाइनेंस के साथ की साझेदारी

  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने अधिकृत यात्री तथा इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों के लिये वित्तपोषण कार्यक्रम को बढ़ाने हेतु बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है।
  • साझेदारी का उद्देश्य वित्तपोषण विकल्पों को सुव्यवस्थित करना और इन डीलरों के व्यवसाय संचालन का समर्थन करना है।

यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत 39वें स्थान पर

  • विश्व आर्थिक मंच के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत 4.25 अंक प्राप्त कर 39वें स्थान पर पहुँच गया है।
  • वर्ष 2021 की रैंकिंग में भारत 54वें स्थान पर था।