Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

23 अप्रैल, 2024

    «    »
 23-Apr-2024

    No Tags Found!

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 2024

  • इंटरनेशनल मदर अर्थ डे अर्थात् अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
  • इंटरनेशनल मदर अर्थ डे- 2024 की थीम “Planet vs. Plastics.” अर्थात् ग्रह बनाम प्लास्टिक है।

एम.एस. धोनी सिट्रोन के ब्रांड एंबेसडर बने

  • फ्राँस की कार निर्माता कंपनी Citroen ने भारत में महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  • Citroen ने अप्रैल 2021 में अपने C5 एयरक्रॉस के लॉन्च के साथ भारतीय यात्री वाहन बाज़ार में प्रवेश किया।
  • वर्तमान में यह C3, eC3 एवं C3 एयरक्रॉस सहित तीन और मॉडल का विक्रय करती है।

नेपाल ने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन की मेज़बानी की

  • नेपाल ने काठमांडू में पहले अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन की मेज़बानी की।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य नेपाल को LGBT-अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना था।
  • इस सम्मेलन का आयोजन नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से एक गैर-सरकारी संगठन माया को पहचान नेपाल द्वारा किया गया था।

मोहम्मद सलेम ने वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 जीता

  • रॉयटर्स फोटोग्राफर मोहम्मद सलेम ने 2024 वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।
  • उन्हें यह पुरस्कार गाज़ा पट्टी में अपनी पाँच वर्षीय भतीजी के शव को गोद में लिये एक फिलिस्तीनी महिला की छवि के लिये दिया गया था।