23-Dec-2023
23 दिसंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया
- संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष।
- वे अनिता श्योराण को हराकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
- पहले वह उत्तरप्रदेश- कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष थे।
RBI ने SRO के लिये ड्राफ्ट ऑम्निबस फ्रेमवर्क जारी किया
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 'विनियमित संस्थाओं (RE) के लिये स्व-नियामक संगठनों (SRO) को मान्यता देने के लिये एक ड्राफ्ट ऑम्निबस फ्रेमवर्क' प्रस्तुत किया है।
- RBI मसौदे पर हितधारकों से प्रतिक्रिया आमंत्रित कर रहा है, जो SRO के लिये व्यापक मापदंडों की रूपरेखा तैयार करता है जिसमें उद्देश्य, ज़िम्मेदारियाँ, पात्रता मानदंड, शासन के मानक और मान्यता आवेदन प्रक्रिया शामिल हैं।
- इस पहल में प्रगति को बढ़ावा देना, उद्योग की चिंताओं को संबोधित करना, व्यावसायिकता को बढ़ावा देना, अनुपालन सुनिश्चित करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और नैतिक आचरण को बनाए रखना शामिल है।
भारतीय जूट निगम ने जूट किसानों के लिये 'पाट-मित्रो' ऐप लॉन्च किया
- भारतीय जूट निगम ने जूट किसानों को समर्थन देने के लिये 'पाट-मित्रो' ऐप प्रस्तुत किया।
- कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने इस ऐप का उद्घाटन किया।
- इस ऐप को किसानों को इष्टतम जूट की खेती प्राप्त करने और उनकी आय बढ़ाने के लिये आवश्यक ज्ञान प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
- इस ऐप की मुख्य विशेषताएँ हैं- जूट ग्रेडेशन पैरामीटर्स, किसान-केंद्रित योजनाएँ, मौसम पूर्वानुमान, खरीद नीतियों पर जानकारीआदि।
JAG विभाग का 40वाँ कोर दिवस
- सेना की न्यायिक और कानूनी शाखा, जज एडवोकेट जनरल (JAG) विभाग ने अपना 40वाँ कोर दिवस मनाया।
- यह महत्त्वपूर्ण दिन वर्ष 1949 में संसद में सेना अधिनियम के लिये विधेयक की शुरूआत का प्रतीक है।
- JAG विभाग, जिसे अनुशासनात्मक और मुकदमेबाज़ी के मामलों को संभालने का कार्य सौंपा गया है, सेना के भीतर विभिन्न प्रकार के कानूनी मुद्दों को संबोधित करता है।
- विभाग मानवाधिकारों और कानून के शासन के सिद्धांतों को बनाए रखने तथा सभी रैंकों का समर्थन करने में सक्रिय रूप से संलग्न है।
राष्ट्रीय गणित दिवस 2023
- राष्ट्रीय गणित दिवस (NMD) प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को मनाया जाता है।
- यह दिन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिये समर्पित है।
- यह दिन 2012 में मनमोहन सिंह सरकार द्वारा नामित किया गया था।
- वर्ष 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में भी मनाया गया।
भारत ने इमैनुएल मैक्रॉन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया
- भारत ने 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह के लिये मुख्य अतिथि बनने के लिये फ्राँस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को आमंत्रित किया है।
- यह छठी बार है जब कोई फ्राँसीसी नेता राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
- इससे पहले, पूर्व फ्राँसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक को वर्ष 1976 और 1998 में यह सम्मान मिला था। पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी'एस्टिंग, निकोलस सरकोज़ी और फ्रेंकोइस ओलांद क्रमशः 1980, 2008 एवं 2016 में मुख्य अतिथि थे।