Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

24 अगस्त, 2023

    «    »
 24-Aug-2023

    No Tags Found!

टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ 2023 

  • भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने 4 देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ 2023, जर्मनी में स्पेन के खिलाफ जीत हासिल की।

भारत ने 16वीं IOAA में दूसरी रैंक हासिल की

  • भारत ने 10 से 20 अगस्त, 2023 तक पोलैंड के चोरज़ो में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ( IOAA) पर 16वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में दूसरा स्थान हासिल किया है।
  • भारत ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया है।
  • 16वें IOAA में यूनाइटेड किंगडम  ने पहला स्थान हासिल किया है। 

न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को NGT अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

  • पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.के. गोयल की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण  अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। 
  • न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति से पहले, न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

LIC ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ में 6.7% हिस्सेदारी खरीदी

  • जीवन बीमा निगम (LIC) ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (JFSL) में 6.7% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।
  • JFLS रिलायंस इंडस्ट्रीज से उत्पन्न एक गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा इकाई है।

श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया

  • संसदीय मतदान में शानदार जीत के बाद श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

खेलो इंडिया महिला लीग के नाम में बदलाव

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया महिला लीग का नाम बदलने की घोषणा की है, जिसे अब "अस्मिता महिला लीग" के नाम से जाना जाएगा।
  • लीग का नाम बदलने का यह उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और खेल के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये सरकार के समर्पण को दर्शाता है।

सचिन तेंदुलकर होंगे चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन

  • पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर चुनावी प्रक्रियाओं में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी के महत्त्व के बारे में ज़ागरूकता बढ़ाने के लिये चुनाव आयोग (ई.सी.) द्वारा नामित "राष्ट्रीय आइकन" की भूमिका निभाने के लिये तैयार हैं।
  • श्री तेंदुलकर और चुनाव प्राधिकरण के बीच एक आधिकारिक समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप दिया जाएगा।
  •  यह सहयोग आगामी चुनावों, विशेष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये युवाओं के बीच सचिन तेंदुलकर के अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम होगा।