CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

25 नवंबर, 2023

    «    »
 25-Nov-2023

    No Tags Found!

संयुक्त सैन्य अभ्यास "ऑस्ट्रहिंद-23" 

  • संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रहिंद-23 के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिये 81 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बल का दस्ता ऑस्ट्रेलिया के लिये रवाना हुआ। 
  • यह अभ्यास 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
  • अभ्यास ऑस्ट्रहिंद वर्ष 2022 में शुरू किया गया था, जिसका पहला संस्करण महाजन, राजस्थान में आयोजित किया गया था।
  • अभ्यास का उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। 

SEBI ने इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस (IRRA) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस (IRRA) प्लेटफॉर्म को औपचारिक रूप से पेश किया है।
  • SEBI की देखरेख में मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MII) के मार्गदर्शन में विकसित, IRRA प्लेटफॉर्म को ट्रेडिंग मेंबर (टीएम) के अंत में तकनीकी गड़बड़ियों के दौरान निवेशकों के सामने आने वाले जोखिमों को कम करने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्राथमिक और आपदा रिकवरी साइट दोनों शामिल हैं।
  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)
    • सेबी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार- 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित एक वैधानिक निकाय (एक गैर-संवैधानिक निकाय जिसे संसद द्वारा स्थापित किया गया) है।
    • सेबी का मूल कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना तथा प्रतिभूति बाज़ार को बढ़ावा देना एवं विनियमित करना है।
    • सेबी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है तथा क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में हैं।

तेलंगाना ने विश्व के पहले 3डी-प्रिंटेड मंदिर का अनावरण किया है

  • तेलंगाना ने सिद्दीपेट ज़िले के बुरुगुपल्ली में स्थित विश्व के पहले 3डी-प्रिंटेड मंदिर का अनावरण किया है।
  • तीन महीने की 3डी प्रिंटिंग प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया गया यह निर्माण एक उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धि का प्रतीक है।
  • इसे हैदराबाद अप्सूजा इंफ्राटेक ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस प्रदाता सिंपलीफोर्ज क्रिएशंस के सहयोग से बनाया है।

वेस्टइंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ मार्लोन सैमुअल्स  पर लगा छह साल का प्रतिबंध

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर मार्लोन सैमुअल्स पर छह साल का प्रतिबंध लगाया है।
  • यह प्रतिबंध अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

नितिन गडकरी ने आठवें भारत जल प्रभाव सम्मेलन (IWIS) का शुभारंभ किया

  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 22 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में भारत जल प्रभाव सम्मेलन (IWIS) के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया। 
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और गंगा नदी बेसिन प्रबंधन एवं अध्ययन केंद्र (cGanga) की ओर से आयोजित सम्मेलन 22 से 24 नवंबर, 2023 तक चलेगा।
  • भारत जल प्रभाव सम्मेलन , 2023 का विषय ‘भूमि, जल और नदियों के साथ विकास’ है।
  •  इसका उद्देश्य भारत के जल क्षेत्र में गतिशील चुनौतियों और अवसरों का समाधान करने के लिये वैज्ञानिक विशेषज्ञों, हितधारकों और सरकारी प्रतिनिधियों को एकजुट करना है।