26-Mar-2024

26 मार्च, 2024

करेंट अफेयर्स

ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण हेतु अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता

  • संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण हेतु एक नया समझौता किया गया।
  • यह एक त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी है जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया की ASC और ब्रिटेन स्थित BAE सिस्टम्स रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के लिये SSN-AUKUS पनडुब्बियों का निर्माण करेंगी।
  • SSN-AUKUS खुफिया जानकारी, निगरानी, समुद्र के अंदर युद्ध और स्ट्राइक मिशन के लिये सुसज्जित होगी तथा AUKUS भागीदारों के बीच अधिकतम अंतर-संचालनीयता सुनिश्चित करेगी।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2024

  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिन विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की औपचारिक स्थापना का जश्न मनाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य मौसम परिवर्तन की भविष्यवाणी और जलवायु परिवर्तन शमन के महत्त्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2024 की थीम है “जलवायु कार्रवाई की अग्रिम पंक्ति में (At the Frontline of Climate Action)”।

मरियम मैमन मैथ्यू को DNPA अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया

  • मरियम मैमन मैथ्यू को डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वह मनोरमा ऑनलाइन की CEO हैं और अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी की जगह लेंगी।

गोविंद ढोलकिया को सूरत डायमंड बोर्स के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया

  • सूरत डायमंड बोर्स (SDB) ने गोविंद ढोलकिया को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • वह गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और वल्लभभाई पटेल (लखानी) के उत्तराधिकारी हैं।

विश्व क्षय रोग दिवस 2024

  • विश्व क्षय रोग दिवस प्रतिवर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य सभी प्रभावित लोगों के लिये गुणवत्तापूर्ण देखभाल तक पहुँच सुनिश्चित करके TB महामारी को समाप्त करने की प्रतिबद्धता में दुनिया भर की सरकारों, स्वास्थ्य संगठनों और समुदायों को एकजुट करना है।
  • विश्व क्षय रोग दिवस 2024 का विषय है- हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं (Yes! We can end TB)।