Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

28 अगस्त, 2023

    «    »
 28-Aug-2023

    No Tags Found!

इंफोसिस ने महिला टेनिस चैंपियन इगा स्वियाटेक को बनाया ब्रांड एंबेसडर

  • हाल ही में वैश्विक प्रौद्योगिकी परामर्श और सेवा कंपनी इंफोसिस ने युवा महिला टेनिस चैंपियन इगा स्वियाटेक को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया हैं। यह रणनीतिक कदम न केवल खेल के प्रति इंफोसिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि टेनिस की दुनिया में एक उभरते सितारे के समर्थन के माध्यम से व्यापक दर्शकों से जुड़ने के उनके इरादे को भी उज़ागर करता है।

असम सरकार ने 1 लीटर से कम की पानी की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध लगाया

  • असम पर्यावरण और वन विभाग ने राज्य के भीतर 1000 मिलीलीटर से कम क्षमता वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उत्पादन एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करके एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है।

RBI द्वारा ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा में वृद्धि

  • RBI ने ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा बढ़ा दी है।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने तत्काल प्रभाव से ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा ₹200 से बढ़ाकर ₹500 कर दी है।

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड्स 2022

  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड्स 2022 ने इंदौर को सर्वश्रेष्ठ शहर तथा मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मान्यता दी है।
  • सूरत और आगरा ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन, 2023

  • स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) 2023 का छठा संस्करण शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा संयुक्त रूप से पेश किया गया है।
  • पूरे भारत में 7500 से अधिक इनोवेशन संस्थानों के विशाल नेटवर्क के साथ, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी निकायों और मंत्रालयों की समस्याओं का गैर पारंपरिक समाधान ढूंढने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

रक्षा मंत्रालय ने पाँच बेड़े सहायक पोत के लिये हिंदुस्तान शिपयार्ड के साथ अनुबंध पर किया हस्ताक्षर

  • रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिये पाँच बेड़ा सहायक पोत (FSS) हासिल करने के लिये हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के साथ 19,000 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
  • नौसेना की सामरिक शक्ति में बढ़ोतरी के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिये पाँच फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS) स्वदेश में ही बनाने का फैसला किया है।