28 दिसंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
28-Dec-2023
अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस 2023
- अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस प्रतिवर्ष 27 दिसंबर को मनाया जाता है।
- प्रमुख संक्रामक रोगों, विशेष रूप से COVID-19 से होने वाले दीर्घकालिक नुकसान को स्वीकार करने के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहली बार 27 दिसंबर 2020 को यह दिन मनाया गया था।
- यह महत्त्वपूर्ण दिन शिक्षा और सहयोग के माध्यम से महामारी को रोकने तथा प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के बारे में समझ बढ़ाने के लिये है।
- यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने वाले सतत् विकास एजेंडा 2030 के अनुरूप है।
सरकार ने बैंकों को संयुक्त अरब अमीरात से सोना आयात करने की अनुमति दी
- भारत सरकार ने भारतीय बैंकों को संयुक्त अरब अमीरात से रियायती शुल्क पर सोना आयात करने की मंज़ूरी दे दी है।
- वे दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के तहत एक निर्दिष्ट वार्षिक मात्रा में सोने का आयात कर सकते हैं।
- सरकार ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के तहत संयुक्त अरब अमीरात से सोने के आयात को नियंत्रित करने वाले मानदंडों का पर्याप्त उदारीकरण भी लागू किया है।
INS इंफाल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया
- INS इंफाल को नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
- रक्षा मंत्री ने कहा कि INS इंफाल भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक है तथा इसे और मज़बूत करेगा।
- उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत-प्रशांत क्षेत्र में 'जलमेव यस्य, बलमेव तस्य' (जो समुद्र को नियंत्रित करता है, वह सर्वशक्तिमान है) के हमारे सिद्धांत को मज़बूत करेगा।
- INS इंफाल चार 'प्रोजेक्ट 15 ब्रावो विशाखापत्तनम क्लास' गाइडेड मिसाइल विध्वंसक में से तीसरा है।
चीन ने हू झोंगमिंग को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया
- चीन ने हू झोंगमिंग को अपनी नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है।
- उन्होंने एडमिरल डोंग जून का पद संभाला।
- बीजिंग में एक समारोह में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में इस नियुक्ति को औपचारिक रूप दिया गया है।
तानसेन समारोह में लगभग 1300 तबला वादकों का प्रदर्शन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ
- लगभग 1,300 संगीतकारों ने तबले पर वंदे मातरम बजाकर एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने ग्वालियर में 99वें अंतर्राष्ट्रीय तानसेन महोत्सव के दौरान "सबसे बड़े तबला समूह" का रिकॉर्ड बनाया।
- गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने 'मेडटेक मित्र' लॉन्च किया
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 'मेडटेक मित्र' लॉन्च किया है।
- इस मंच का उद्देश्य देश की युवा प्रतिभाओं को नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के लिये आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए उनके अनुसंधान, ज्ञान और तर्क को विकसित करने में सहायता करना है।