CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

28 मार्च, 2024

    «    »
 28-Mar-2024

    No Tags Found!

विश्व रंगमंच दिवस 2024

  • विश्व रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिन वर्ष 1962 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) द्वारा स्थापित किया गया था और यह रंगमंच के कला रूप तथा समाज में इसके महत्त्व को समर्पित है।
  • इस दिन का उद्देश्य लोगों को कला के मूल्य के बारे में जागरूक करना और नृत्य तथा रंगमंच समुदायों को व्यापक पैमाने पर अपने काम को बढ़ावा देने में सक्षम बनाना है।
  • वर्ष 2024 दिन का विषय "थिएटर एंड ए कल्चर ऑफ पीस" है।

अभय ठाकुर को म्याँमार में नया राजदूत नियुक्त किया गया

  • वरिष्ठ भारतीय राजनयिक अभय ठाकुर को म्याँमार का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • वह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1992-बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में विदेश मंत्रालय में विशेष कर्त्तव्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
  • उन्होंने भारत की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रभावशाली समूह की अध्यक्षता के दौरान G20 प्रक्रिया के लिये सूस-शेरपा (उप प्रतिनिधि) के रूप में कार्य किया था।

आरबीआई ने इनोविटी पेमेंट्स और कॉन्सर्टो सॉफ्टवेयर को पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस प्रदान किया

  • इनोविटी पेमेंट्स और कॉन्सर्टो सॉफ्टवेयर को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से पेमेंट एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
  • इनोविटी पेमेंट एग्रीगेटर 'इनोविटी लिंक' का संचालन करती है, जो 2,500 ऑनलाइन व्यापारियों को सेवा प्रदान करती है, जबकि कॉन्सर्टो सॉफ्टवेयर का गेटवे 'वेगा' अधिकृत पेमेंट एग्रीगेटर समाधानों की लीग में शामिल हो गया है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बना विश्व का सबसे मज़बूत बीमा ब्रांड

  • ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100, 2024 की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सबसे मज़बूत बीमा ब्रांड माना गया है।
  • इसकी लगातार ब्रांड वैल्यू AAA ब्रांड स्ट्रेंथ ग्रेड और 88.3 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर के साथ 816 अरब रुपए बनी हुई है।
  • कैथे लाइफ इंश्योरेंस 408 अरब रुपए की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरा सबसे मज़बूत ब्रांड बन गया है।