CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

29 मार्च, 2024

    «    »
 29-Mar-2024

    No Tags Found!

विश्व पियानो दिवस 2024

  • विश्व पियानो दिवस प्रतिवर्ष 28 मार्च को मनाया जाता है।
  • इस दिन संगीत के इतिहास का जश्न मनाया जाता है जिसने इसके विकास को प्रोत्साहित किया। यह संगीत के क्षेत्र में संगीतकारों के साथ-साथ वाद्ययंत्र के निर्माताओं के योगदान को भी मान्यता देता है, जिन्होंने वाद्ययंत्र के विकास में भूमिका निभाई है।

थाईलैंड के निचले सदन ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने हेतु विधेयक पारित किया

  • थाईलैंड की संसद के निचले सदन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला विधेयक पारित किया।
  • हालाँकि कानून बनने के लिये इसे अभी भी सीनेट से अनुमोदन और शाही समर्थन की आवश्यकता है।
  • यह समलैंगिक संबंधों को मान्यता देने वाला एकमात्र दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बन जाएगा तथा ताइवान और नेपाल के बाद विवाह समानता की अनुमति देने वाला एशिया में तीसरा देश बन जाएगा।

LCA तेजस MK-1A ने पहली उड़ान पूरी की

  • पहला तेजस Mk-1A विमान बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सुविधा द्वारा बनाया गया था।
  • तेजस Mk-1A में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक रडार, बेहतर युद्ध क्षमताएँ और बेहतर रखरखाव सुविधाएँ होंगी।

सदानंद वसंत दाते को NIA के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

  • सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी NIA का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • वह वर्ष 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

IRDAI ने LIC, GIC Re और न्यू इंडिया एश्योरेंस को D-SII के रूप में पहचाना

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को भारतीय बीमा नियामक तथा विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्त्वपूर्ण बीमाकर्त्ता (D-SII) के रूप में पहचाना गया।
  • D-SII महत्त्वपूर्ण आकार और बाज़ार महत्त्व के बीमाकर्त्ता हैं जिनकी संकट या विफलता घरेलू वित्तीय प्रणाली को बाधित कर सकती है।