Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

29 नवंबर, 2023

    «    »
 29-Nov-2023

    No Tags Found!

शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक का शीर्षक 'प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स'

  • शर्मिष्ठा मुखर्जी की 'प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' पुस्तक का प्रकाशन रूपा प्रकाशन द्वारा किया जा रहा है।
  • यह किताब प्रणब मुखर्जी और उनकी बेटी के बीच अंतरंग संबंध को दर्शाती है।

रजत कुमार जैन फिनो पेमेंट बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में रजत कुमार जैन की नियुक्ति के लिये मुंबई में मुख्यालय वाले फिनो पेमेंट्स बैंक को मंज़ूरी दे दी है।
  • रजत कुमार जैन कई बोर्डों में गैर-कार्यकारी निदेशक पदों पर हैं, जिनमें आदित्य बिड़ला और महिंद्रा समूह की कंपनियाँ भी शामिल हैं।

भारतीय मूल के पूर्व सांसद डेव शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई सीनेट सीट जीती

  • भारतीय मूल के राजनेता डेव शर्मा ने न्यू साउथ वेल्स लिबरल सीनेट में अपनी जीत के साथ एक उल्लेखनीय राजनीतिक पुनरुत्थान हासिल किया है।
  • उन्होंने वर्ष 2019 में संघीय चुनाव में सिडनी उपनगर में एक सीट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की संसद में पहले भारतीय मूल के विधायक बनकर इतिहास रचा।
  • वह पूर्व विदेश मंत्री मैरिस पायने का स्थान लेंगे, जो सीनेट से सेवानिवृत्त हो गई हैं।

विद्या पिल्लई ने IBSF 6-रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता

  • विद्या पिल्लई ने दोहा, कतर में IBSF 6-रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
  • उन्होंने चैंपियनशिप मैच में हमवतन अनुपमा रामचंद्रन को 4-1 से हराया।

नाबार्ड के पूर्व अध्यक्ष HDFC बैंक के निदेशक के रूप में

  • HDFC बैंक ने 25 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले तीन वर्ष के कार्यकाल के लिये हर्ष कुमार भनवाला को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में नामित किया है।
  • नाबार्ड के पूर्व अध्यक्ष भनवाला को वित्त के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव हैं।

ओडिशा अल्टीमेट खो खो सीज़न 2 की मेज़बानी करेगा

  • अल्टीमेट खो खो (UKK) का दूसरा संस्करण 24 दिसंबर, 2023 को शुरू तथा 13 जनवरी, 2024 को समाप्त होगा।
  • इस आयोजन के लिये ओडिशा के कटक में जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम को चुना गया है।