CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 30-Nov-2023

30 नवंबर, 2023

करेंट अफेयर्स

भारत महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहली किश्त शुरू करेगा

  • खान मंत्रालय 29 नवंबर, 2023 को महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की पहली किश्त की नीलामी की शुरूआत कर रहा है।
  • पूरे देश में फैले इन महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के बीस ब्लॉक नीलाम किये जा रहे हैं।
  • यह एक ऐतिहासिक पहल है जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा में वृद्धि होगी और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य में हमारे परिवर्तनों को भी सहायता मिलेगी।

मित्रशक्ति 2023 संयुक्त सैन्य अभ्यास

  • भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023" का नौवाँ संस्करण औंध (पुणे) में 16 से 29 नवंबर, 2023 तक आयोजित किया गया।
  • भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिकों द्वारा तथा श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्त्व 53 इन्फैंट्री डिवीज़न के सैनिकों द्वारा किया गया।
  • सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’-2023 में हेलीकॉप्टरों के अलावा ड्रोन और काउंटर मानव रहित हवाई प्रणालियों का उपयोग भी शामिल होगा।

भारत बायोटेक ने सिडनी विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • भारत बायोटेक और यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी इंफेक्शियस डिजीज़ इंस्टीट्यूट (सिडनी आई.डी.) ने वैक्सीन अनुसंधान पहल को आगे बढ़ाने और शिक्षा जगत एवं उद्योग के बीच साझेदारी को बढ़ाने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।
  • यह सहयोग आगामी महामारी एवं संक्रामक रोगों से निपटने के लिये नवीन पद्धतियों को विकसित करने, टीके और बायोथेराप्यूटिक्स की उन्नति के लिये शिक्षा तथा उद्योग की संयुक्त शक्तियों का लाभ उठाने का प्रयास करता है।

दुनिया का 8वाँ अजूबा बना अंकोरवाट मंदिर

  • कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर इटली के पोम्पेई शहर को पछाड़कर दुनिया का आठवाँ अजूबा बन गया है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में इसे न केवल विश्व स्तर पर सबसे बड़ी धार्मिक संरचना होने का गौरव प्राप्त है, बल्कि यह वास्तुशिल्प प्रतिभा एवं गहन सांस्कृतिक महत्त्व दोनों के प्रमाण के रूप में भी खड़ा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'AMA बैंक' योजना शुरू की

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने "'AMA बैंक" योजना का उद्घाटन किया है।
  • इस पहल का उद्देश्य ओडिशा में सभी बैंक रहित ग्राम पंचायतों (GP) में CSP प्लस बैंकिंग आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करना है।
  • वित्तीय समावेशन को प्राप्त करने के लिये समर्पित ऐसी व्यापक योजना की कल्पना और कार्यान्वयन करने वाला ओडिशा भारत का पहला राज्य है।