30-Sep-2023
30 सितंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
प्रधानमंत्री द्वारा 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 सितंबर, 2023 को सुबह 10 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिये सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ करेंगे।
- 'संकल्प सप्ताह' आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है।
- राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 7 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर गवर्नेंस में सुधार करना है।
- 'संकल्प सप्ताह' सभी 500 आकांक्षी ब्लॉकों में मनाया जाएगा। 3 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 9 अक्तूबर , 2023 तक मनाए जाने वाले 'संकल्प सप्ताह' में प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास थीम को समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे। पहले छह दिनों की थीम में 'संपूर्ण स्वास्थ्य', 'सुपोषित परिवार', 'स्वच्छता', 'कृषि', 'शिक्षा' और 'समृद्धि दिवस' शामिल हैं।
- सप्ताह के अंतिम दिन यानी 9 अक्तूबर , 2023 को पूरे सप्ताह के दौरान किये गए कार्यों का 'संकल्प सप्ताह - समावेश समारोह' उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
भारत का पहला मानचित्रकला संग्रहालय
- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, उत्तराखंड के मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफिक (मानचित्रकला) संग्रहालय को आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज द्वारा खोल दिया गया है।
- यह भारत का पहला मानचित्रकला संग्रहालय है।
- यह संग्रहालय मसूरी के पार्क एस्टेट क्षेत्र में स्थित है, जो पहले प्रसिद्ध सर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट का घर था, जिनके नाम पर माउंट एवरेस्ट का नाम रखा गया था।
ताइवान ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया
- हाल ही में पूर्वी एशिया में एक स्व-शासित द्वीप, ताइवान ने अपनी पहली घरेलू रूप से निर्मित पनडुब्बी, जिसका नाम ‘हाइकुन’ रखा गया है, का अनावरण किया है, जो संभावित चीनी हमले के वर्तमान खतरे के खिलाफ अपनी रक्षा को मज़बूत करने के लिये है।
- राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने बंदरगाह शहर काऊशुंग में लॉन्च समारोह की अध्यक्षता की, जो ताइवान की सैन्य क्षमताओं में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस, 2023
- प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है।
- यह अनुवादकों और भाषा विशेषज्ञों के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है।
- वर्ष 1991 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT) ने आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की शुरुआत की थी।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT)
- FIT, वर्ष 1953 में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है।
- यह विश्व भर में अनुवाद, व्याख्या और शब्दावली के क्षेत्र में भाषा विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्त्व करता है।
- इस दिन की स्थापना के पीछे प्राथमिक उद्देश्य वैश्विक अनुवाद समुदाय के बीच एकजुटता और अनुवाद विशेषज्ञों की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
Google और HP ने Chromebook के निर्माण हेतु हाथ मिलाया है
- Google और HP ने मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में बजट-अनुकूल Chromebook लैपटॉप बनाने के लिये साझेदारी की है।
- क्रोमबुक उपकरणों का निर्माण चेन्नई के पास फ्लेक्स फैसिलिटी में किया जाएगा।
CRISIL रिपोर्ट
- क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज़ ऑफ इंडिया लिमिटेड (CRISIL), मार्केट इंटेलिजेंस एंड एडवाइज़री (MI&A) की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2023 में भारत की विद्युत् माँग पाँच वर्षो में अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है।
- CRISIL:
- CRISILएक भारतीय परामर्श कंपनी है जो रेटिंग, विश्लेषण, ज़ोखिम मूल्यांकन एवं नीति संबंधी सिफारिशें प्रदान करती है।
- यह एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम S&P ग्लोबल की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करती है।
- वर्ष 1988 में स्थापित, CRISIL को भारत की पहली क्रेडिट रेटिंग एजेंसी होने का गौरव प्राप्त है, और इसकी स्थापना SBI, LIC और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की भागीदारी के साथ ICICI और UTI द्वारा शेयर पूंजी के निवेश के माध्यम से की गई थी।