21-May-2025
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
विविध
चर्चा में क्यों?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से विश्व का पहला महामारी समझौता औपचारिक रूप से अपनाया।
पहला महामारी समझौता
- 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में अपनाए गए वैधानिक रूप से बाध्यकारी इस समझौते का उद्देश्य भविष्य की महामारियों के प्रबंधन में वैश्विक तैयारी, प्रतिक्रिया और निष्पक्षता को बढ़ाना है।
- पूर्ण कार्यान्वयन के लिये मई 2026 तक प्रमुख तंत्रों को अंतिम रूप देना तथा कम-से-कम 60 देशों द्वारा अनुसमर्थन आवश्यक है।
- यह वर्ष 2003 के तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत दूसरा अंतर्राष्ट्रीय वैधानिक समझौता है।
- यह समझौता वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन और महामारी प्रतिरोधक क्षमता में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है।
- इसका उद्देश्य समानता, एकजुटता, पारदर्शिता, वैज्ञानिक साक्ष्य और देशों की संप्रभुता के सम्मान के आधार पर महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया को मज़बूत करना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बारे में
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 1948 में हुई।
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और कमज़ोर आबादी की मदद करने के लिये देशों, भागीदारों तथा लोगों को एकजुट करती है।
- इसका लक्ष्य सभी लोगों को, हर जगह, उच्चतम संभव स्वास्थ्य मानक प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के उद्देश्य:
- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने के लिये वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करना।
- रोग की रोकथाम, नियंत्रण, उन्मूलन और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना।
- स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर नेतृत्व प्रदान करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक निर्धारित करना तथा देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करना।
- संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, सरकारों, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के साथ सहयोग करना।