02-Sep-2025

आदि वाणी

संक्षिप्त समाचार

चर्चा में क्यों? 

सरकार ने आदि वाणी का बीटा संस्करण लॉन्च किया, यह जनजातीय भाषाओं के अनुवाद हेतु भारत का पहला AI-आधारित अनुवाद ऐप है।. 

  • यह हिंदी, अंग्रेज़ी और 6 जनजातीय भाषाओं (भीली, मुंडारी, गोंडी, संथाली, कुई और गारो) के मध्य वक्तव्य या लिखित पाठ का अनुवाद कर सकता है 
  • NLLB (कोई भाषा पीछे छूटे) और इंडिक ट्रांस 2 पर आधारित 
    • इसका परीक्षण आदि कर्मयोगी,  जनजातीय ज़िलों में संचालित एक राष्ट्रव्यापी क्षमता-विकास पहल, के माध्यम से किया गया 

भाषिणी (भारत के लिये भाषा (BHASHa) इंटरफेस) 

  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत भाषिणी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और प्राकृतिक भाषा संसाधन (NLP) का उपयोग कर 22+ भारतीय भाषाओं में डिजिटल कंटेंट तक पहुँच उपलब्ध कराता है 
  • इसे डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा लागू किया गया है 
  • यह लिखित पाठ, वीडियो, वाणी और दस्तावेज़ अनुवाद को समर्थ बनाता है 
  • इसका एकीकरण ई-श्रम, -ग्राम स्वराज, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), AICTE और UGC जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ किया गया है