22-Aug-2025
अग्नि-5 मिसाइल
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चर्चा में क्यों?
भारत ने परिचालन और तकनीकी मापदंडों को मान्य करने एवं विश्वसनीय न्यूनतम निवारण बनाए रखने के लिये परमाणु-सक्षम मध्यम दूरी बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
- भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित उन्नत सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SSBM)।
- रेंज : ~5,000 किमी.
- मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक वाले 5 देश: अमेरिका, रूस, चीन, फ्राँस और भारत (अग्नि-5 द्वारा सक्षम)।
- IGMDP के तहत विकसित अन्य 4 मिसाइलें: पृथ्वी, त्रिशूल, नाग और आकाश।
SSBM का वर्गीकरण
- कम दूरी (SRM): <1000 किमी.
- मध्यम दूरी (MRBM): 1,000–3,000 किमी.
- उच्च-मध्यम दूरी (IRBM): 3,000–5,500 किमी.
- अंतरमहाद्वीपीय (ICBM): >5,500 किमी.
