CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 18-Mar-2025

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF)

करेंट अफेयर्स

चर्चा में क्यों? 

डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन को अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) का CEO नियुक्त किया गया। 

डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन: परिचय  

  • माइक्रोसॉफ्ट में ऊर्जा उद्योग, एशिया के पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO)
  • IIT मद्रास और ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी (2021) के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार विजेता। 
  • IEEE फेलो (2010), इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग फेलो (2015), ACM प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (2010), माइक्रोसॉफ्ट गोल्ड क्लब (2024) और टेक्नोलॉजी रिव्यू TR100 यंग इनोवेटर (1999) जैसे सम्मानों से सम्मानित। 

ANRF की भूमिका और उद्देश्य: 

  • ANRF राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान का मार्गदर्शन करने वाली शीर्ष संस्था के रूप में कार्य करेगा। 
  • मुख्य केंद्र/ फोकस: अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना, नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना और उद्योग, शिक्षा, सरकारी विभागों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को दृढ़ करना। 
  • लक्ष्य: भारत के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास को बढ़ाने के लिये उद्योगों और राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी को सुगम बनाना।