दृष्टि CUET हिंदी दिवस सेल - 13 से 15 सितंबर | पाएँ सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ और टेस्ट सीरीज़ पर 50% तक की भारी छूट  - अभी नामांकन करें




 09-Sep-2025

संरक्षित क्षेत्र

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

चर्चा में क्यों?

एक हालिया अध्ययन में सामुदायिक आजीविका के साथ संरक्षण को संतुलित करने में संरक्षित क्षेत्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।

  • भारत में 1,000 से अधिक संरक्षित क्षेत्र हैं, जिनमें 107 राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं, ये देश के 5.32% क्षेत्र को कवर करते हैं।

संरक्षित क्षेत्र

प्रबंधन और गतिविधियाँ

राष्ट्रीय उद्यान

(National Parks)

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित; अनुसंधान एवं नियंत्रित पर्यटन को छोड़कर किसी भी मानवीय गतिविधि की अनुमति नहीं; NWLB और NTCA की निगरानी में राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित।

वन्यजीव अभयारण्य

(Wildlife Sanctuaries)

यदि नुकसानदायक न हो तो चराई और वनोपज संग्रहण की अनुमति; राज्य वन विभाग द्वारा प्रबंधित (राष्ट्रीय उद्यानों की तुलना में अधिक लचीलापन)।

संरक्षण आरक्षिति

(Conservation Reserves )

इसका उद्देश्य महत्त्वपूर्ण पर्यावासों को सुरक्षित रखना एवं नियंत्रित मानवीय गतिविधियों के साथ वन्यजीवों की रक्षा करना है; स्थानीय समुदाय की भागीदारी के साथ राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित।

सामुदायिक आरक्षिति

(Community Reserves)

इसे निजी या सामुदायिक स्वामित्व वाली भूमि पर स्थापित किया जा सकता है। स्थानीय समुदाय संरक्षण में भाग लेते हैं; पर्यटन, कृषि और गौण उत्पाद के निष्कर्षण की अनुमति; स्थानीय निवेश के साथ राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित।